ITC होटल्स का डीमर्जर अगले 6 महीनों में पूरा होगा:साल के आखिरी तक शेयर लिस्ट होने की उम्मीद

Updated on 27-07-2024 01:14 PM

ITC ग्रुप के होटल बिजनेस का डीमर्जर अगले 6 महीनों में पूरा हो जाएगा। यह बात ITC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) संजीव पुरी ने CNBC टीवी-18 को दिए इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक होटल बिजनेस स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकता है।

संजीव पुरी ने कहा- लिस्टिंग के लिए कोई सटीक तारीख अभी बता पाना काफी मुश्किल है। इसके लिए कई रेगुलेटरी प्रोसेस होती है, जिनसे गुजरना पड़ता है और कभी कुछ क्वेरी होती हैं, जिसका जवाब भी देना होता है। हालांकि, मुझे नहीं लगता है कि बताई गई समय सीमा में कोई बड़ा बदलाव होगा।

2 महीने पहले शेयरहोल्डर्स ने डीमर्जर की मंजूरी दी थी
2 महीने पहले ITC लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स ने ग्रुप के होटल बिजनेस के डीमर्जर को मंजूरी दी थी। सिगरेट से लेकर साबुन बनाने वाली FMCG कंपनी ITC ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में 6 जून को इस बात की जानकारी दी थी।

ITC ने बताया था कि लगभग 99.6% शेयरहोल्डर्स ने डीमर्जर के पक्ष में मतदान किया, जबकि केवल 0.4% ने इसके खिलाफ मतदान किया। पब्लिक इंस्टीट्यूशंस में 99.6% और पब्लिक नॉन इंस्टीट्यूशंस में से 98.4% ने डीमर्जर के प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया।

डीमर्जर के बाद होटल बिजनेस में ITC 40% हिस्सेदारी रखेगी
डीमर्जर के बाद होटल बिजनेस में ITC 40% हिस्सेदारी रखेगी। बाकी 60% हिस्सेदारी शेयरहोल्डर्स के पास होगी। ITC ने पिछले साल जुलाई में डीमर्जर योजना की घोषणा की थी और बाद में कहा था कि नई यूनिट को 15 महीनों में लिस्टेड किया जाएगा।

इंडिपेंडेंट यूनिट के रूप में कॉम्पिटिटर्स के साथ कम्पीट करेगी ITC होटल्स
ITC होटल्स एक इंडिपेंडेंट यूनिट के रूप में टाटा के स्वामित्व वाली इंडियन होटल्स कंपनी और EIH एसोसिएटेड होटल्स जैसे कॉम्पिटिटर्स के साथ कम्पीट करेगी। इंडियन होटल्स ताज होटल्स को ऑपरेट करती है। वहीं EIH ओबेरॉय ब्रांड के होटलों का मैनेजमेंट करती है।

होटल बिजनेस ने ITC के FY24 के रेवेन्यू में 4% का योगदान दिया
होटल बिजनेस ने ITC के वित्तीय वर्ष 2024 के रेवेन्यू में 4% का योगदान दिया। जबकि इसके कंज्यूमर स्टेपल बिजनेस की रेवेन्यू में 71% हिस्सेदारी रही।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…