हार के बाद जीतना जरूरी है भूपेश के लिए...

Updated on 24-04-2024 06:25 PM

 राजनीति में जैसे एक जीत के बाद दूसरी जीत का बड़ा महत्व होता है वैसे ही एक बजी हार के बाद जीत का भी बड़ा महत्व होता है। दूसरी जीत से जहां प्रतिष्ठा दोगुनी बढ़ जाती है वहीं हार के बाद जीत से कम हुई प्रतिष्टा का भरपाई होती है। राज्य में राजनांदगाव, कांकेर व महासमुंद लोकसभा के लिए मतदान २६ अप्रैल को होना है।तीनों लोकसभा सीटों में कांंग्रेस के लिए व भूपेश बघेल केे लिए राजनांदगांव सीट सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। भाजपा की कोशिश है कि कांग्रेस और कोई सीट भले जीत जाए लेकिन राजनांदगाव की सीट जरूर हारनी चाहिए। क्योंकि भूपेश बघेल ही राज्य में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता रहे हैं। भाजपा उनको राजनांंदगांव में हरा देती है तो यह भाजपा की बड़ी जीत होगी क्योंकि यह भूपेश बघेल की दूसरी हार होगी।

विधानसभा चुनाव तो वह बुरी तरह हार चुके हैं, इससे उनकी चुनाव जिताऊ नेता की छवि पर सवालिया निशान लग गया है।राज्य में १८ का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद, राज्य में हुए सारे उपचुनाव व अन्य चुनाव भी भूपेश बघेल के नेतृत्व में जीता गया था,वह अपाराजेय नेता समझे जा रहे थे। उनकी छबि अपराजेय नेता की थी। मोदी,शाह व साय ने उनको जिस तरह विधानसभा चुनाव में हराया,वह भूपेश बघेल कभी भूल नहीं सकते।

इससे उनका प्रदेश में ही नहीं दिल्ली मेें भी राजनीतिक महत्व कम हो गया।  भूपेश बघेल ने कोशिश की थी कि वह चुनाव लड़ने की जगह चुनाव प्रचास कर कुछ प्रत्याशियों को जिताकर अपने राजनीतिक महत्व को बनाए रखें। आलाकमान ने राजनांंदगाव से चुनाव लड़ने को कहकर उनकी उम्मीद पर पानी फेर दिया। इससे फिर एक बार उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। राज्य की राजनीति मं अपना मह्त्व बनाए रखने के लिए भूपेश बघेल के लिए राजनांदगाव का चुनाव अग्निपरीक्षा है। वह जीत जाते हैं तो उनका राजनीतिक महत्व बना रहेगा। माना जाएगा कि वह राज्य के प्रभावी नेता हैं। वह कहीं से भी चुनाव जीत कर पार्टी की सीट संख्या बढ़ा सकते हैं।अगर हार गए तो उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा खत्म हो जाएगी। काहे के बड़े कांग्रेस नेता न तो विधानसभा चुनाव जिता पाए और न ही एक लोकसभा सीट जीत सके।

इससे कांग्रेस को तो राज्य मेें बडा नुकसान होगा ही क्योंकि उसके पास फिर ऐसा कोई नेता नहीं होगा जो पार्टी को एकजुट कर भाजपा का मुकाबला कर सके। भूपेश बघेल राजनांदगाव हारते हैं तो भाजपा को यह फायदा होगा कि कांग्रेस का एक आक्रामक नेता की चुनौती खत्म हो जाएगी। इससे सीएम साय को चुनौती देने वाला कोई कांंग्रेसी नेता नहीं बचेगा और वह पांच साल बिना मजबूत विपक्ष के सरकार चला सकेंगे।

यही वजह है  कि सीएम साय भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रामक हैं।वह कहते हैं राजनांदगाव की जनता से भूपेश बघेल को ऐसा हराओं कि वह राजनांदगाव की तरफ देखना भूल जाए, सीएम साय भूपेश बघेल को खिलाफ लागातर आक्रामक बने हुए है। हाल ही में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने राजनांदगांव की सीट से दागदार भूपेश बघेल  को उतार भाजपा की जीत आसान कर दी है।

जितन भाजाप नेता आ रहे हैं कि राज्य की जनता को भूपेश बघेल के समय के भ्रष्टाचार की याद दिलाकर जा रहे है कि राज्य में इससे ज्यादा भ्रष्टाचार करने वाली सरकार नहीं हुई है।सीएम साय पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस को कोई और प्रत्याशी भले जीत जाए लेकिन भूपेश बघेल नहीं जीतना चाहिए। वह जानते हैं कि भूपेश बघेल की जीत का मतलब है कि एक आक्रामक नेता की जीत। इससे उनका राज्य की राजनीति में महत्व बना रहेगा। वह साय सरकार के लिए चुनौती बने रहेंगे। सीएम साय भूपेश बघेल को जरूर हराना चाहते हैं ताकि उनको राज्य में चुनौती देने वाला कोई मजबूत नेता न रहे।वह भी रमन सिंह की तरह लंबी पारी खेल सकें।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…