हाथ आया मुंह ना लगा... ऋषा घोष ने कर दी इतनी बड़ी गलती, टीम इंडिया को हार से चुकानी पड़ी कीमत

Updated on 13-10-2025 01:02 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने इस मैच में कई गलतियां की, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़े टारगेट को भी आसानी के साथ चेज कर लिया। रन चेज के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को कई मौके दिए, लेकिन भारतीय फील्डर्स ने इन मौकों का फायदा नहीं उठाया। इस दौरान ऋचा घोष ने भी गलती की है।

क्या थी ऋचा घोष की गलती?

ऋचा घोष ने ऑस्ट्रेलिया खिलाफ सबसे पहले तो बल्लेबाजी में निराश किया। उनके पास मौका था कि वह इस मुकाबले में अच्छी और तेज पारी खेलकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। इसके बाद उन्होंने विकेटकीपिंग में भी निराश किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड की आसान सी स्टंपिंग मिस कर दी। फोएबे लिचफील्ड ने इस मुकाबले में 39 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया को काफी तेज शुरुआत मिली।

कैसा रहा मुकाबले का हाल

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिसके बाद भारतीय ओपनर्स ने टीम इंडिया को काफी अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 155 रनों की साझेदारी की। टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत मिली और भारत ने इसी के दमपर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 331 रनों का टारगेट दिया। टीम इंडिया इस मैच में पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी नहीं कर सकी और वह 48.5 ओवर में 330 रन पर ऑलआउट हो गईं
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम रनचेज के लिए मैदान पर उतरी और उन्होंने 49 ओवर में 7 विकेट खोकर 331 रन बना दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे में रिकॉर्ड रन चेज भी कर लिया। वर्ल्ड कप में भारत की यह लगातार दूसरी हार है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल होती नजर आ रही है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…