इजरायल की क्रिस्टल मेज- 2 मिसाइल कितनी खतरनाक, भारत ने अंडमान में किया सफल टेस्ट

Updated on 24-04-2024 01:27 PM
तेल अवीव: भारतीय वायु सेना ने अंडमान में हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल का नाम क्रिस्टल मेज- 2 है। क्रिस्टल मेज- 2 मिसाइल 250 किलोमीटर से अधिक दूरी तक लक्ष्य को मार सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारतीय वायु सेना ने जिस मिसाइल का परीक्षण किया है, उसे हवा से लॉन्च किया जाता है। इसे ROCKS के नाम से भी जाना जाता है। इस मिसाइल का परीक्षण अंडमान के एक परीक्षण रेंज में एक परीक्षण रेंज में Su-30 MKI फाइटर जेट के जरिए किया गयाा था। भारतीय वायुसेना अब मेक इन इंडिया के जरिए बड़ी संख्या में इस इजरायली मिसाइल को हासिल करने की योजना बना रही है।

कितनी शक्तिशाली है क्रिस्टल मेज- 2 मिसाइल


क्रिस्टल मेज- 2 मिसाइल को हवा से जमीन पर मौजूद लक्ष्यों पर दागा जा सकता है। मिसाइल पहले ऊपर की ओर जाती है और फिर तेज गति से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती है। क्रिस्टल मेज- 2 काफी समय पहले इजरायल से भारतीय वायु सेना में शामिल की गई क्रिस्टल मेज-1 से बिल्कुल अलग है। क्रिस्टल मेज- 2 एक एक्सटेंडेड स्टैंड-ऑफ रेंज वाली हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। इसे भारतीय वायु सेना द्वारा दुश्मनों के लंबी दूरी के रडार और वायु रक्षा प्रणालियों जैसे हाई वैल्यू वाले स्थिर और लगातार स्थान बदलने वाले लक्ष्यों पर हमला करने के लिए उपयोग करने की योजना है।


दुश्मनों के एयर डिफेंस को कर सकती है तबाह


क्रिस्टल मेज- 2 दुश्मन के बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम को आसानी से चकमा दे सकती है। यह मिसाइल गैर जीपीएस क्षेत्र में भी अपने लक्ष्य पर सटीकता से हमला कर सकती है। चीन में जीपीएस काम नहीं करता। ऐसे में क्रिस्टल मेज- 2 मिसाइल चीन के खिलाफ प्रभावी हमला कर सकती है। क्रिस्टल मेज मिसाइल अपने लक्ष्य पर बेहद सटीकता से हमला कर सकती है। इसे वारहेड को हवा में ब्लास्ट करने के लिए भी डिजाइन किया जा सकता है। इससे मिसाइल की मार करने के क्षेत्र में इजाफा हो सकता है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2024
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक बार फिर से भारी बारिश शुरू हो गई है, जिसके चलते गुरुवार को दुबई में मौजूद दुनिया के दूसरे सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…
 03 May 2024
काहिरा/बेरूत: फिलीस्तीनियों को यह देखकर खुशी हो सकती है कि गाजा में इजरायल के हमले पर अमेरिकी विश्वविद्यालय परिसरों में आक्रोश फैल गया है। लेकिन, इस संकटग्रस्त इलाके में कुछ लोग…
 03 May 2024
इस्लामाबाद: भारतीय जासूसों के बारे में अमेरिकी मीडिया के दावे के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा…
 03 May 2024
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो. बाइडन ने कहा है कि 'क्वाड' के दो साझेदार भारत और जापान तथा अमेरिका के दो प्रतिद्वंद्वी रूस और चीन विदेशियों से द्वेष रखते हैं। उन्होंने…
 03 May 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि पाकिस्तान एक बार फिर 1971 की तरह बंटवारे के कगार पर खड़ा है।…
 03 May 2024
बोइंग विमान में गड़बड़ी का खुलासा करने वाले व्हिसलब्लोअर जोशुआ डीन की गुरुवार (2 मई) को मौत हो गई है। अमेरिका के केन्सास राज्य में रहने वाले जोशुआ 45 साल…
 03 May 2024
अमेरिका में पिता पर अपने 6 साल के बेटे की हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने अपने बेटे को जबरदस्ती ट्रेड मिल पर दौड़ाया। पिता बच्चे से…
 03 May 2024
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दमखम दिखा रहे हैं। हाल ही में टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने अपनी…