सीजफायर के बाद इजराइल की गाजा पर एयरस्ट्राइक:413 की मौत, सैकड़ों घायल

Updated on 19-03-2025 01:26 PM

इजराइल ने मंगलवार सुबह गाजा में फिर से एयरस्ट्राइक शुरू कर दी है। इजराइली हमलों में आज सुबह से 413 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि सैकड़ों घायल हैं।

इस हमले के साथ ही 19 जनवरी को गाजा और इजराइल के बीच हुआ दो महीने पुराना सीजफायर टूट गया है। इजराइल का दावा है कि वह हमले की प्लानिंग कर रहे आतंकियों को निशाना बना रहा है।

वहीं, गाजा के उग्रवादी संगठन हमास का कहना है कि नेतन्याहू का फिर से युद्ध शुरू करने का फैसला इजराइली बंधकों के लिए मौत की सजा की तरह है।

इस हमले के बाद हमास की कैद में मौजूद लगभग 59 इजराइली बंधकों की रिहाई को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। दूसरी तरफ इजराइली फोर्सेज ने लोगों को पूर्वी गाजा खाली करने का आदेश दिया है।

इजराइली रक्षामंत्री बोले- गाजा में नरक के दरवाजे खोल देंगे

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने यह हमले इसलिए कराए क्योंकि सीजफायर पर हो रही बातचीत आगे नहीं बढ़ रही थी। नेतन्याहू कई बार फिर से जंग शुरू करने की धमकी दे चुके हैं। वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने चेतावनी दी है कि अगर बंधकों को रिहा नहीं किया तो गाजा में नरक के दरवाजे खोल देंगे।

हमास ने इजराइली हवाई हमलों को सीजफायर का उल्लंघन बताया है। हमास ने धमकी दी है कि इस कदम से उसकी कैद में मौजूद इजराइली बंधकों की जान खतरे में आ गई है। हमास ने कहा कि इजराइल ने बिना किसी उकसावे के हमले किए हैं।

इजराइल ने पिछले दो हफ्तों से गाजा में भोजन, दवाइयों, ईंधन और अन्य सप्लाई को रोक दिया है और मांग की है कि हमास सीजफायर समझौते में बदलाव स्वीकार करे।

सीजफायर के पहले फेज में 33 इजराइली बंधक रिहा हुए

सीजफायर का पहला फेज 1 मार्च को खत्म हो गया है। पहले फेज में हमास ने 33 बंधक छोड़े हैं, इनमें 8 शव शामिल हैं। वहीं इजराइल ने 2 हजार फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। इजराइल और हमास के बीच सीजफायर के दूसरे फेज पर अभी तक बातचीत शुरू नहीं हो पाई है।

इस फेज में लगभग 60 बंधकों को रिहा किया जाना था। साथ ही जंग को पूरी तरह से खत्म करने पर बात होनी थी। हमास के पास अभी 24 जिंदा बंधक और 35 के शव हैं।

तीन फेज में पूरी होनी थी सीजफायर डील

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच सीजफायर डील तीन फेज में पूरी होनी थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कैदियों की अदला-बदला पर समझौता हुआ था। पहला फेज पूरा हो चुका है। दूसरे फेज पर बात नहीं बन पाई।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…