ईशान किशन से मिस हुआ रन आउट तो गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का उतर गया चेहरा, यूं मायूस हो गईं
Updated on
06-04-2026 05:28 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीते रविवार को खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। लखनऊ की इस सीजन यह पहली जीत थी। हालांकि मैच देखने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हंडिया भी आई थीं। उनको स्टैंड्स में देखा गया था।ईशान किशन ने मिस किया रन आउट तो उतर गया अदिति का चेहरा
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का 16वां ओवर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट डाल रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन से लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का रन आउट मिस हो जाता है। हालांकि मैच काफी अहम मोड़ पर होता है और अगर उस वक्त पंत का विकेट मिलता तो मैच का नतीजा पलट सकता था। ईशान किशन के रन आउट मिस करने के बाद स्टैंड्स में बैठीं अदिति हुंडिया का चेहरा उतर गया था। वह काफी ज्यादा मायूस नजर आ रही थीं।टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मैदान पर दिखी थीं
भारत ने पिछले महीने यानी मार्च में ही न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मैच जीतने के बाद जश्न के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति उनके साथ दिखीं थी।कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन ही बना पाई। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 62 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए। नितीश रेड्डी ने भी फिफ्टी (56) लगाई थी।लखनऊ के लिए सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे थे, उन्होंने 2.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए थे।157 रन का टारगेट लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 गेंद और 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। वह अंत तक नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट हर्ष दुबे ने लिए।