क्या राहुल गांधी एक स्मार्ट इन्वेस्टर हैं? जानिए कहां लगाया पैसा, कितना कमाया
Updated on
04-04-2024 03:54 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। चुनावी हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी की पास कुल चल संपत्ति 9,24,59,264 रुपये की है। वहीं उनके पास कुल अचल संपत्ति करीब 11,14,02,598 रुपये की है। इस तरह से उनके पास कुल संपत्ति 20,38,61,862 रुपये की है। उनके पास 55,000 रुपये कैश है। इसके साथ ही उन्होंने शेयर मार्केट में भी निवेश किया है। लिस्टेड कंपनियों में उनके निवेश की वैल्यू करीब 4.3 करोड़ रुपये है। उनके पास म्यूचुअल फंड्स में 3.81 करोड़ रुपये का डिपॉजिट है जबकि उनके बैंक अकाउंट में 26.25 लाख रुपये हैं। साल 2022-23 में राहुल गांधी की कुल कमाई 1.02 करोड़ रुपये रही। इसमें वायनाड से सांसद के तौर पर मिली सैलरी, बैंक में जमा पैसों पर मिला इंटरेस्ट, डिविडेंड्स, बॉन्ड्स और रॉयल्टी शामिल है। उनके पास 11.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है। इनमें कमर्शियल बिल्डिंग्स, एग्रीकल्चर और नॉन-एग्रीकल्चर लैंड भी शामिल है।