पाकिस्‍तान के परमाणु बम नहीं रहा भरोसा? सऊदी अरब अब अमेरिका के साथ करने जा रहा है रक्षा डील, जानें MBS का प्‍लान

Updated on 17-10-2025 12:45 PM
रियाद: पाकिस्‍तान के साथ रक्षा समझौता करने वाला खाड़ी का सबसे प्रभावी सुन्‍नी मुस्लिम देश सऊदी अरब अब अमेरिका के साथ रक्षा समझौते को लेकर बातचीत कर रहा है। सऊदी अरब को उम्‍मीद है कि अगले महीने क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान की रियाद यात्रा के दौरान इस समझौते पर हस्‍ताक्षर हो सकता है। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने फाइनेंशियल टाइम्‍स से बातचीत में कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब के बीच इस डील को लेकर बातचीत हो रही है। अभी इस डील के बारे में ज्‍यादा विवरण सामने नहीं आया है। अमेरिका सऊदी अरब के साथ यह समझौता ऐसे समय पर कर रहा है जब उसने इजरायल के हमले के बाद कतर के साथ एक रक्षा समझौता किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी और अमेरिका के बीच रक्षा समझौते को लेकर बातचीत ठीक उसी तरह की है जैसे कतर के साथ हुआ है। इसमें कहा गया है कि कतर पर हुआ कोई भी हमला अमेरिका पर हमला माना जाएगा। इजरायल के हमास के नेताओं को कहीं भी मार गिराने की पिछले महीने दी गई धमकी और प्रयास के बाद अमेरिका ने यह समझौता किया था। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब के साथ रक्षा सहयोग हमारी क्षेत्रीय रणनीति की आधारशिला है। उन्‍होंने डील के बारे में और ज्‍यादा जानकारी देने से मना कर दिया।

सऊदी को सता रहा कतर जैसे हमले का डर!


अमेरिका के विदेश मंत्रालय, वाइट हाउस और सऊदी सरकार ने अभी तक इस डील पर कुछ नहीं कहा है। पिछले महीने पाकिस्‍तान और सऊदी अरब के बीच एक आपसी रक्षा समझौता हुआ था। इसमें भी कहा गया था कि किसी एक देश पर हमला दूसरे देश पर हमला माना जाएगा। रियाद में इस समझौते पर पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान ने हस्‍ताक्षर किया था। यह समझौता ऐसे समय पर हो रहा है जब हाल ही में अरब सम्‍मेलन संपन्‍न हुआ है। इस सम्‍मेलन में सामूहिक सुरक्षा का संकेत दिया गया। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह इजरायल का कतर पर मिसाइल हमला था।
इजरायली हमले के बाद खाड़ी के मुस्लिम देश दहशत में हैं और वे रक्षा समझौते करने पर जो दे रहे हैं। वहीं यह समझौता भारत और पाकिस्‍तान तथा ईरान एवं इजरायल के बीच 12 दिनों तक चले युद्ध के बाद हो रहा है। इस बीच तालिबान और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध के दौरान सऊदी ने दोनों से बातचीत की और सीजफायर कराने में मदद की। हालांकि सऊदी अरब पाकिस्‍तान के मारे जाने के बाद उसे बचाने को आगे नहीं आया। इससे सऊदी अरब और पाकिस्‍तान के बीच हुए रक्षा समझौते की पोल खुल गई। विश्‍लेषकों का कहना है कि इस डील से पाकिस्‍तान को कम सऊदी को ज्‍यादा फायदा होगा। वहीं पाकिस्‍तान को हथियार खरीदने के लिए पैसे मिल जाएंगे। वहीं अमेरिका के साथ डील के पीछे सऊदी अरब का ईरान डर बताया जा रहा है। ईरान एक शिया देश है और सऊदी अरब के साथ उसकी अदावत पुरानी है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…