T20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, पॉल स्टर्लिंग कप्तान तो IPL में 11 मैच खेलने वाले को भी जगह

Updated on 10-01-2026 12:50 PM
नई दिल्ली: बीते शुक्रवार यानी 9 जनवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आयरलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप में आयरलैंड की कप्तानी उनके अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग करने वाले हैं जबकि लॉर्कन टकर उपकप्तान होंगे। बता दें कि आयरलैंड को ग्रुप बी में श्रीलंका, जिम्बाब्वे, ओमान और ऑस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है। आयरलैंड विश्व कप में अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ 8 फरवरी को खेलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड 9वीं बार हिस्सा लेने वाला है। उन्होंने अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2009 और 2022 में किया था, जब वह दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई हुए थे और उन्होंने पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को हराया था। टिम टैक्टर, बेन कालिट्ज और मैथ्यू हम्फ्रीज ही नए नाम हैं। चुने गए 15 में से 12 खिलाड़ी वही हैं, जो पिछले वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा थे।

जोशुआ लिटिल को भी मौका

26 साल के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को भी मौका दिया गया है। बता दें कि लिटिल आईपीएल भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। लिटिल ने अपने करियर में 11 आईपीएल मुकाबले खेले थे, जिसमें उनके नाम 11 विकेट हैं। लिटिल ने आयरलैंड के लिए टी20 में 2016 तो वनडे में 2019 में डेब्यू किया था। उन्होंने आयरलैंड के लिए अब तक 74 टी20 और 42 वनडे खेले हैं। टी20 में उनके नाम 82 तो वनडे में 61 विकेट हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…