ईरान का 400 किलो यूरेनियम गायब... उप-राष्ट्रपति वेंस ने कबूला, तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर झूठ पर झूठ बोल रहा अमेरिका

Updated on 25-06-2025 02:16 PM
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्वीकार किया है कि अमेरिका के हमले के बाद ईरान का 400 किलो यूरेनियम 'गायब' हो गया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एबीसी न्यूज से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है। उन्होंने माना है कि पिछले हफ्ते ईरान की तीन परमाणु सुविधाओं पर अमेरिका के हवाई हमलों के बाद यूरेनियम का 400 किलोग्राम भंडार गायब हो गया है। उन्होंने माना है कि 400 किलो संवर्द्धित यूरेनियम से कम से कम 10 परमाणु बमों का निर्माण हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक ये 400 किलो यूरेनियम करीब 60 प्रतिशत तक संवर्द्धित है और परमाणु बम बनाने के लिए 90 प्रतिशत संवर्द्धित होना जरूरी है। दावा किया गया था कि ईरान 3-4 हफ्तों में 60 प्रतिशत से 90 प्रतिशत यूरेनियम संवर्द्धित कर लेता, इसीलिए इजरायल ने ईरान पर हमला किया था। रिपोर्ट के मुताबिक 60 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम को ईरान के प्रमुख स्थलों पर संग्रहीत किया गया था और अब माना जाता है कि अमेरिका के हमले से पहले इसे हटा दिया गया था।

हालांकि अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ये भी दावा किा है कि अमेरिका को यकीन है कि फोर्डो, नतांज और इस्फहान में मौजूद ईरानी परमाणु ठिकानों को या तो "गंभीर क्षति" पहुंची है या वे "पूरी तरह से नष्ट" हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह सटीक जानकारी नहीं दे सकते हैं और इसको लेकर वो पूरी तरह से निश्चित नहीं हैं। जेडी वेंस ने कहा है कि ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के बाद गायब हुए 900 पाउंड (लगभग 400 किलोग्राम) अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के संबंध में आने वाले हफ्तों में ईरान के साथ बातचीत करेगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…