ईरान एक और जंग के लिए तैयार... शिया देश के विदेश मंत्री की खुली धमकी, दावा- इजरायल ने ही की थी युद्धविराम की मांग

Updated on 27-08-2025 12:44 PM
जेद्दा: ईरान ने कहा है कि वह एक और जंग के लिए तैयार है और अगर इजरायल दोबारा हमला करता है तो उसे इस बार और मजबूत जवाब मिलेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को सऊदी अखबार अशरक अल-अवसात के साथ इंटरव्यू में ये बात कही। उन्होंने इजरायल के साथ भविष्य में टकराव की संभावना पर कहा कि 'कुछ भी संभव है और तेहरान हर परिस्थिति के लिए तैयार है।' अराघची गाजा पट्टी की स्थिति पर चर्चा के लिए इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सऊदी अरब के जद्दा शहर में पहुंचे थे।

इजरायल को हासिल नहीं हुआ लक्ष्य

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि जून में 12 दिनों तक चले युद्ध के दौरान इजरायल और ईरान अपने किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। साथ ही दावा किया कि युद्धविराम का प्रस्ताव इजरायल की तरफ से आया था। अराघची ने कहा, हमने आखिरी समय तक हमले जारी रखे, जबकि उन्हें (इजरायल) लगा कि वे हमें 48 घंटों के भीतर रोक सकते हैं।

इजरायल ने की युद्धविराम की मांग

ईरानी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि 12 दिनों के बाद इजरायल ने ही बिना शर्त युद्धविराम का अनुरोध किया। चूंकि उनका अनुरोध बिना किसी शर्त के था, इसलिए हमने उसे स्वीकार कर लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इजरायल ईरान पर दोबारा हमला करता है तो ईरान एक और युद्ध के लिए तैयार है। इजरायल को और भी कड़ा जवाब मिलेगा।
अराघची ने कहा कि 'इजरायल का सामना करने वालों को मजबूत होना चाहिए, आत्मसंतुष्ट नहीं।' उन्होंने इजरायल को किसी भी तरह की रियायत न देने की सलाह दी और दावा किया इससे नेतन्याहू की सरकार को भड़काऊ बयान देने के लिए ताकत मिलती है। अराघची ने इजरायल के साथ संबंध रखने वाले देशों से संबंधों को तोड़ने और व्यापार बंद करने का आह्वान किया। इसे गाजा का समर्थन करने के लिए एक व्यावहारिक कदम बताया।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…