ईरान के पास केवल दो सप्ताह... ट्रंप ने शिया देश को दिया सीधा अल्टीमेटम, जानें युद्धविराम को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति

Updated on 21-06-2025 12:41 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह इजरायल और ईरान के बीच चल रहे हवाई संघर्ष में युद्ध विराम का समर्थन कर सकते हैं, जो अब अपने दूसरे सप्ताह में है। उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि 'परिस्थितियां कैसे सामने आती हैं।' पत्रकारों के इस सवाल पर क्या वह वार्ता जारी रहने के दौरान संघर्ष विराम का समर्थन करेंगे, ट्रंप ने कहा, परिस्थितियों के आधार पर मैं कर सकता हूं। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान और इजरायल के बीच युद्ध में यूरोप ज्यादा मदद नहीं कर पाएगा।

ईरान को दो सप्ताह पर समय

इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि ईरान के पास अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए ज्यादा समय नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं एक समयावधि दे रहा हूं और मैं कहूंगा कि अधिकतम दो सप्ताह होंगे।' उन्होंने संकेत दिया कि फैसला जल्दी आ सकता है। ट्रंप ने कहा, 'ईरान यूरोप से बात नहीं करना चाहता। वे हमसे बात करना चाहते हैं। यूरोप इसमें मदद नहीं कर पाएगा।' इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को जिनेवा में अपने यूरोपीय समकक्षों के सात बातचीत की।

ईरान में सेना भेजने पर दिया जवाब

यूरोपीय नेताओं ने तेहरान से वाशिंगटन के साथ सीधे जुड़ने का आग्रह किया, लेकिन चर्चा बिना किसी सफलता के खत्म हुई। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान में अमेरिकी सैनिक उतारे जा सकते हैं तो ट्रंप ने कहा, 'ठीक है, मैं जमीनी बलों (ग्राउंड फोर्सेज) के बारे में बात नहीं करने जा रहा हूं, क्योंकि जमीनी बल आखिरी चीज है, जो आप करना चाहते हैं।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…