अमेरिका को दिया सबसे खतरनाक हथियार, ईरान बना रहा ट्रंप के 'महल' तक हमला करने वाली परमाणु मिसाइल, नेतन्याहू का खुलासा

Updated on 07-10-2025 01:19 PM
वॉशिंगटन: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार विकसित करने का दावा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इजरायल ने इस हथियार को विकसित करके अमेरिका को सौंप दिया है। सोमवार को बेन शापिरो के साथ एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल अमेरिका को सबसे उन्नत हथियार देता है। उन्होंने कहा, ऐसी चीजें जो किसी भी महाशक्ति के पास नहीं हैं, इजरायल ने विकसित कीं और अमेरिका के साथ साझा कीं। हालांकि, नेतन्याहू ने यह नहीं बताया कि वह किस हथियार की बात कर रहे हैं।

इसके साथ ही नेतन्याहू ने यह भी कहा कि ईरान अब अंतरमहाद्वीपीय परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित कर रहा है, जो न्यूयॉर्क, शहर, वॉशिंगटन, बोस्टन और मियामी के साथ ही ट्रंप के मार-ए-लागो पर परमाणु हमला कर सकती हैं। नेतन्याहू ने कहा कि 'ईरान किसी भी अमेरिकी शहर को ब्लैकमेल कर सकता है। लोग इस पर विश्वास नहीं करते।

ईरान की खतरनाक परमाणु मिसाइल

नेतन्याहू ने कहा, 'ईरान 8000 किमी की दूरी तक हमला करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित कर रहा है। इसमें 3000 किलोमीटर औऱ जोड़ दें, तो वे अमेरिका के पूर्वी तट तक पहुंच सकती हैं।' नेतन्याहू ने चेतावनी दी और कहा, 'यह वाकई एक बड़ा खतरा है। आप इन लोगों की परमाणु गन के नीचे नहीं रहना चाहेंगे, जो अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाते हों।' उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि इजरायल इसे दूर रखने में अच्छा काम कर रहा है।

इजरायल और अमेरिका में रक्षा सहयोग

इसी इंटरव्यू में नेतन्याहू ने इजरायल और अमेरिका के बीच रक्षा समझौते के फायदों के बारे में बताया, जिसमें इजरायल में विकसित हथियार शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इजरायल अमरिका के साथ मिलकर ऐसे आक्रामक हथियार विकसित कर रहा है, जो किसी भी सुपरपावर के पास नहीं हैं। उन्होंने कहा, दुनिया के सबसे उन्नत हथियार इजरायल ने विकसित किए हैं और अमेरिका के साथ साझा किए गए हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…