IPL के करोड़ों रुपये को मारी लात, बेन स्टोक्स ने बताया, मेगा ऑक्शन में क्यों नहीं लिया हिस्सा

Updated on 28-11-2024 02:44 PM
क्राइस्टचर्च: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में हिस्सा न लेकर करोड़ों रुपये ठुकरा दिए। अब नए नियमों के मुताबिक वह अगले दो साल में होने वाले किसी भी मिनी ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस बड़े कदम के बाद धाकड़ ऑलराउंडर ने कहा उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लंबा खींचने और एशेज जैसे अहम इवेंट पर फोकस करने के लिए ये फैसला लिया।

क्या कहता है IPL नियम?

बेन स्टोक्स भविष्य में आईपीएल की मिनी नीलामी में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि इस लीग के नए नियमों के अनुसार जिस खिलाड़ी ने खुद का मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण नहीं किया हो वह खिलाड़ी मिनी नीलामी में भी भाग नहीं ले सकता है। हाल में सऊदी अरब के जेद्दा में हुई नीलामी में इंग्लैंड के कुल 52 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी।
करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं स्टोक्स
बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर बीबीसी से कहा, 'यह बात किसी से छुपी नहीं है कि मैं अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हूं। यह इस पर विचार करने का समय है कि मैंने क्या हासिल किया और मुझे ऐसा क्या करना चाहिए ताकि मैं अपने करियर को यथासंभव लंबे समय तक लंबा खींच सकूं। अभी बहुत क्रिकेट बची है। मैं जब तक संभव हो इंग्लैंड की तरफ से खेलना चाहता हूं।'
बेन स्टोक्स का IPL रिकॉर्ड
33 साल के बेन स्टोक्स आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेल चुके हैं। आईपीएल में बेन स्टोक्स के नाम 43 मैच में दो शतक, दो अर्धशतक के साथ 920 रन दर्ज हैं। 107 रन टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर है। गेंदबाजी में उन्हें 28 विकेट मिले हैं। 2018 में 15/3 उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…