IPL 2026: आरसीबी के लिए आईपीएल शुरू होने से पहले ही खुशखबरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही गूंजेगी फैंस की गरज

Updated on 08-12-2025 01:42 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। पंजाब किंग्स को टीम ने खिताबी मुकाबले में मात दी थी। इस जीत का जश्न बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मनाया गया। इस दौरान भगदड़ मच गई और 11 लोगों की जान चली गई। इसके बाद स्टेडियम पर सवाल खड़े होने लगे। महिला विश्व कप 2025 के मैच बेंगलुरु में होने थे लेकिन उन्हें भी शिफ्ट कर दिया गया था। आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के मैचों को भी शिफ्ट करने की बात हो रही है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा?

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने साफ किया है कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से आईपीएल मैचों को कहीं और नहीं ले जाया जाएगा। शिवकुमार ने कहा कि यह बेंगलुरु और कर्नाटक के सम्मान की बात है और वे सुनिश्चित करेंगे कि आईपीए मैच यहीं हों। उन्होंने एक्स पर लिखा- चिन्नास्वामी स्टेडियम से आईपीए मैच कहीं और शिफ्ट नहीं होने देंगे। यह बेंगलुरु और कर्नाटक की शान का सवाल है। हम यह पक्का करेंगे कि आईपीएल मैच यहीं हों। मैं क्रिकेट फैन हूं। हम यह पक्का करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और स्टेडियम की इज्जत बनी रहे। हम एक नए क्रिकेट स्टेडियम का भी निर्माण करेंगे जो एक विकल्प के तौर पर काम करेगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…