पेट्रोल-डीजल ही नहीं, लिथियम ऑयन बैटरी सेल भी बनाएगी IOC, जान लीजिए ताजा डेवलपमेंट
Updated on
01-04-2024 01:39 PM
नई दिल्ली: पेट्रोलियम सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Indian Oil) ने बैटरी मैन्यूफैक्चरिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आईओसी ने जापानी कंपनी पैनासोनिक एनर्जी (Panasonic Energy) के साथ जॉइंट वेंचर शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह पैनासोनिक एनर्जी के साथ मिलकर जॉइंट वेंचर (JV) के जरिये भारत में लिथियम ऑयन सेलों (lithium-ion cells ) की मैन्युफैक्चरिंग करेगी।