अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मंत्री चौधरी जांजगीर के कार्यक्रम में शामिल होंगे

Updated on 18-06-2024 05:50 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में योग दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की। बैठक में अपर कलेक्टर ने  बताया  कि 21 जून को 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम  जांजगीर के भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी होंगे।

अपर कलेक्टर ने बताया कि जिले के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे-ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, अमृत सरोवर, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत अधिकारियों ने भीमा तालाब स्थित जाज्वल्यदेव द्वार स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



बैठक में उपसंचालक समाज कल्याण ने बताया कि शहरों और गांवों के प्रमुख स्थलों पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम, सार्वजनिक उपक्रमों, शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सरपंच, वार्ड पार्षदों अन्य स्थानीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों, नागरिक स्वैच्छिक संगठन, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बाल आश्रम, वृद्धाश्रम, दिव्यांगजनों तथा उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु संचालित संस्थाएं शामिल होंगे। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, उप संचालक समाज कल्याण टी पी भावे सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…