इनेलो नेता नफे सिंह मर्डर-UK में बैठे गैंगस्टर पर शक:दिल्ली में भाजपा लीडर की हत्या में भी शामिल था, जेलों में छानबीन करेगी पुलिस

Updated on 27-02-2024 12:45 PM

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के पीछे विदेश में छुपे गैंगस्टर पर शक जताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ब्रिटेन में छुपे इस गैंगस्टर ने पहले भी राजनीतिक लोगों की हत्या की है। जिसमें कुछ समय पहले दिल्ली में एक भाजपा नेता की हत्या भी शामिल है। जिसमें इसी गैंगस्टर की भूमिका का पता चला था।

हरियाणा पुलिस ने दिल्ली और राज्य की जेलों में बंद इस गैंग के शूटर्स से पूछताछ करने की तैयारी कर ली है। इनकी लिस्ट बनाकर आज सभी जेलों में जांच की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक CCTV फुटेज मिली थी, जिसमें इसी गैंगस्टर के गुर्गे नजर आए थे।

वहीं नफे सिंह राठी के परिवार को पुलिस ने सिक्योरिटी दे दी है। उनके बेटे जितेंद्र राठी ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले पुलिस पर आरोप लगे थे कि खतरा होने के बावजूद नफे सिंह को सिक्योरिटी नहीं दी गई।

नफे सिंह राठी के मर्डर की FIR में वीरेंद्र राठी, संदीप, राजपाल शर्मा के नाम भी जोड़े गए हैं। इससे पहले 7 लोग नामजद किए गए। इनमें पूर्व MLA नरेश कौशिक, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, वर्तमान चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी, कर्मबीर का बेटा कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे सतीश नंबरदार के अलावा पौत्र गौरव और राहुल के नाम थे।

CBI जांच को सरकार की मंजूरी

इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, दिल्ली क्राइम ब्रांच के अलावा हरियाणा पुलिस की विभिन्न टीमें लगी हुई है। हरियाणा सरकार इस मामले की CBI जांच की मंजूरी दे चुकी है। गृह मंत्री अनिल विज ने कल सोमवार को हरियाणा विधानसभा में इसका ऐलान किया था।

लॉरेंस के करीबी से भी पूछताछ हुई
बहादुरगढ़ में हुए हाईप्रोफाइल मर्डर को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी एक्टिव हो चुकी है। परफेक्ट प्लानिंग से सटीक निशाना लगाकर इनेलो नेता की हत्या किए जाने से इसमें गैंगस्टर्स के प्रोफेशनल शार्प शूटरों के इन्वॉल्व होने के पूरी संभावना मानी जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद संदिग्ध गैंगस्टरों से पूछताछ की है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई के करीबी काला जठेड़ी से भी पूछताछ हुई है। वहीं गैंगस्टरों से उनके राठी से रंजिश या फिर राठी के विरोधियों से दोस्ती वगैरह की पड़ताल की जा रही है। पुलिस इसे सुपारी किलिंग के एंगल से भी जांच रही है।

राठी के शरीर से 11 गोलियां निकलीं
वहीं नफे सिंह का पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार की देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम के दौरान उनके शरीर से 11 गोलियां निकलीं। वहीं उनके साथ मारे गए कार्यकर्ता जयकिशन के शरीर से 4 गोलियों निकली हैं। टारगेट किलिंग के शक में जेलों में बंद गैंगस्टरों से भी पूछताछ की जा रही है।

शूटर्स ने नफे सिंह पर 40 राउंड फायरिंग की थी
दरअसल, नफे सिंह राठी पर रविवार शाम (25 फरवरी) को अज्ञात हमलावरों ने करीब 40 राउंड गोलियां चलाईं। झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के बराही फाटक के पास हुए हमले में राठी और उनके एक कार्यकर्ता जयकिशन की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए।

राठी कार की फ्रंट सीट पर बैठे थे। उनके गले और कमर में गोलियां लगी थीं। हमले के वक्त राठी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर गांव आसौदा स्थित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, जबकि हमलावर आई-20 कार से आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

​​​​​​वह प्रॉपर्टी विवाद, जिसको लेकर राठी की हत्या का शक
हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का रविवार (25 फरवरी) को कत्ल हो गया। उनके साथ फॉर्च्यूनर कार में सवार जयकिशन की भी मौत हो गई। इस डबल मर्डर में 7 लोगों पर लाइनपार थाना में नामजद FIR दर्ज की गई है। इसमें 6 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके नफे सिंह राठी से सीधे संबंध रहे हैं


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…