जिले के उद्यमियों को सिंगल विण्डों सिस्टम 2.0 के संबंध में दी जानकारी

Updated on 23-08-2024 12:56 PM

कोरबा।  कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा आयोजित जिले के उद्यमियों/उद्योगपतियों हेतु ’सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ। कार्यशाला के प्रारंभ में श्री टी आर कश्यप, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों/उद्योगपतियों/स्टार्टअप/उद्यमियों को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा शुभारंभ किये गये सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के माध्यम से जुड़े हुये 16 विभागों वाणिज्य एवं उद्योग विभाग श्रम विभाग, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मण्डल, नगर प्रशासन एवं विकास विभाग, ग्राम तथा नगर निवेश, छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लि., छ.ग.राज्य औद्योगिक विकास निगम, सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी समितियां वाणिज्यिक आबकारी मुख्य विद्युत निरीक्षणालय, भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं जल संसाधन विभाग, बायलर निरीक्षणालय, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना विभाग के 90 से अधिक सेवाओं को सिंगल विंडों सिस्टम 2.0 के माध्यम से किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रीमती नेहा कंवर ने सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के संबंध में पावर पॉईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दी। इस दौरान उद्योगपतियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर प्रदान करने के साथ ही सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के उपयोग के संबंध में उत्पन्न होने वाले शंकाओं का समाधान भी कार्यशाला में किया गया।

कार्यशाला में राजेश आदिले सहायक श्रमायुक्त श्रम विभाग, राजेश सोनी ग्राम तथा नगर निवेश, प्रवीण सिंह छ.ग पर्यावरण संतान विभाग, जी. आर. जांगडे कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही उद्योगपति/प्रतिनिधि के मुरली माखिजा, संतोष खरे, साकेत बुधिया, मुक्तेश राठौर, विनय अग्रवाल निसर्स विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज, नारायन प्रसाद अग्रवाल, अखिल अग्रवाल सांता सिल्ला एवं जिले के अन्य उद्योगपति, आईटीआई में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं, स्टार्टअप से पंजीकृत प्रतिनिधि, बिहान योजना से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिला उद्यमी सहित अन्य काफी संख्या में उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा सिंगल विण्डों सिस्टम 2.0 का शुभारंभ 02 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया है। सिंगल विण्डो सिस्टम 2.0 से कार्य क्षमताओं एवं उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…