तारा सुतारिया को बदनाम करने के लिए इन्फ्लुएंसर्स को मिले 6000! एक्‍ट्रेस ने खोली पोल, दिखाया सबूत

Updated on 31-12-2025 12:56 PM
एपी ढिल्लों के मुंबई में हुए कॉन्सर्ट को लेकर तारा सुतारिया और उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया अभी भी चर्चा में हैं। वो पहले भी उंगली उठाने वालों को जवाब दे चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे सभी हैरान हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इमेज खराब करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को 6-6 हजार रुपये दिए गए हैं।

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया हाल ही में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल हुए। यहां पर तारा स्टेज पर गईं। एपी ढिल्लों के साथ 'थोड़ी सी दारू' पर डांस किया। उन्होंने जाते-जाते उन्हें गालों पर चूमा तो एपी ढिल्लों ने उन्हें थाम लिया और किस करने के लिए आगे बढ़ने लगे। यूजर्स का कहना है कि तारा उस समय 'नहीं नहीं' में सिर हिला रही थीं। इस दौरान एक वीडियो में ये भी दिखाया गया कि वीर पहाड़िया ये सब देखकर काफी अपसेट लग रहे थे।

तारा ने लगाई लताड़

तारा सुतारिया ने इन्फ्लुएंसर की पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, 'आवाज उठाने और यह बताने के लिए धन्यवाद कि यह सब पैसे लेकर किया गया पीआर है। मेरी इमेज को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया है। यह घिनौना है कि उन्होंने कुछ खास मुद्दों की सूची बनाई और क्रिएटर्स को इसे तुरंत शेयर करने के लिए कहा। शर्मनाक।'

निगेटिव पोस्ट करने के लिए मिले 6 हजार रुपये

इस पोस्ट में इन्फ्लुएंसर ने दावा किया कि उसे तारा के खिलाफ निगेटिव कंटेंट बनाने के लिए 6,000 रुपये दिए गए हैं। क्लिप में इन्फ्लुएंसर ने कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा कि आपको एक घंटे में पेमेंट मिल जाएगा, आपको बस उन 8 प्वॉइंट पर कंटेंट डालना है, जो हमने शेयर किए हैं।'

तारा के खिलाफ पेड पीआर!

इस लिस्ट में तारा को निशाना बनाते हुए जो लिस्ट बनाई गई है, उसमें लिखा है, 'पैसे के पीछे भागने वाली, वो वीर के साथ सिर्फ उसके पैसों के लिए है, हर लड़के का बुरा सपना...।'
इस वीडियो पर एपी ढिल्लों ने लिखा, 'एपी ढिल्लों के खिलाफ।' उर्फी ने लिखा, 'लोगों के पास इतना समय और एनर्जी कैसे हो सकती है?' अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने कहा, 'ये ट्विस्टेड है।' वीर ने अपनी गर्लफ्रेंड को सपोर्ट करते हुए कॉमेंट किया, 'हमेशा तुम्हारे साथ हूं।'

तारा ने कहा- शर्मनाक और घिनौना

तारा ने इस लिस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'ये कैप्शन और कॉमेंट सैकड़ों क्रिएटर्स और हजारों मीम पेजों को भेजी गई हैं। क्या ये सब मेरी इमेज खराब करने, मेरे करियर और रिश्ते को बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है? शर्मनाक और घिनौना। साफ है कि खुश लोगों को देखकर दुखी लोगों को तकलीफ होती है। मैं सच को साझा करना बंद नहीं करूंगी। खुद देख लीजिए।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…