सिद्ध चक्र विधान के प्रत्येक मंत्र में अनंत शक्तियां छुपी होती है : ब्रमचारी विजय

Updated on 20-03-2024 04:50 PM

रायपुर। अष्टानिका पर्व के तीसरे दिन मंगलवार को आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में चल रहे 8 दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान विश्वशांति महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की पूजा की। बड़े मंदिर के अध्यक्ष संजय जैन नायक ने बताया की आदिनाथ भगवान की प्रतिमा का गर्म प्रासुक जल द्वारा स्वर्ण कलशों से अभिषेक किया। रिद्धि सिद्धि प्रदाता शांतिधारा का सौभाग्य विजय जैन,सुरेश मोदी ,कीर्ति जैन ,प्रवीण जैन कबीर नगर,कुमुद अनुराग जैन को प्राप्त हुआ। धार्मिक अनुष्ठान विधानाचार्य ब्रह्मचारी विजय गुणायतन के निर्देशन में इंद्रगणों द्वारा मंडल में उपस्थित होकर किया साथ ही संगीतकार म्यूजिकल ग्रुप के मधुर भजनों को विशेष रूप से सराहा गया। इंद्र-इंद्राणियों ने धार्मिक भजनों पर भाव विभोर होकर नृत्य किया।

विधान के तीसरे दिन नित्य नियम पूजन में देव शास्त्र गुरु पूजन नंदीश्वरनदीप पूजन कर भगवान की आरती की गई। विधानाचार्य ब्रह्मचारी विजय भईया द्वारा विधि विधान से सिद्ध चक्र महामंडल विधान की पूजन कराई गई। सौधर्म इंद्र इंद्राणी प्रमुख पात्रों द्वारा महामंडल पर 64 अर्ध समर्पित किए गए। ब्रह्मचारी विजय भईया ने आज अपने वक्तव्य में बताया की सीधचक्र महामंडल विधान विश्वशांति महायज्ञ के मंत्रों में अनंत चमत्कारिक शक्तियां छुपी होती है। मैनासुंदरी द्वारा अपने पति श्रीपाल के साथ 700 लोगो के असाध्य रोगों का निवारण इसी सिद्ध चक्र महामंडल विधान अनुष्ठान कर किया था। उन्होंने ये भी बताया की वर्तमान में छत्तीसगढ़ की पावन धरा डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ स्थल पर आचार्य विद्यासागर महाराज की उत्कृष्ठ सालेखना समाधि हुई है और उसके पूर्व तिल्दा में भव्य जिनालय का पंचकल्याणक करने के बाद आचार्य सड़क मार्ग से सीधे रायपुर के मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में 2 दिन प्रवास कर नवीन जिनालय हेतु मंगल आशीर्वाद आप सभी रायपुर के दिगम्बर जैन समाज के लोगो को दिया जो की परम सौभाग्य की बात है। आप सभी समाज के धर्म प्रेमी बंधु एवं समाज के सदस्य नवीन जिनालय जिसकी नीव एवं मंगल आशीर्वाद आचार्य विद्यासागर महाराज से आप सभी को प्राप्त हुआ है उसे शीघ्र अति शीघ्र पूरा करना आप सभी का परम कर्त्तव्य है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…