चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की पॉसिबल टीम:वनडे वर्ल्ड कप के 11 खिलाड़ियों का खेलना कन्फर्म

Updated on 16-01-2025 04:48 PM

चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में करीब एक महीने का समय बाकी है। 8 में से 6 टीमों ने अपना स्क्वॉड रिलीज कर दिया है। जबकि भारत और पाकिस्तान ने ICC से 19 जनवरी तक का समय मांग लिया। टीम इंडिया के वनडे स्क्वॉड में ज्यादातर प्लेयर्स लगभग तय है।

माना जा रहा है कि BCCI को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार बुमराह ग्रुप स्टेज नहीं खेल सकेंगे। मोहम्मद शमी ने इंजरी से उबरने के बाद अब तक इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, वहीं कुलदीप यादव ने भी पिछले दिनों सर्जरी कराई थी। तीनों ही प्लेयर्स का सिलेक्शन मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

स्टोरी में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का पॉसिबल स्क्वॉड...

वनडे वर्ल्ड कप के 11 खिलाड़ियों का खेलना तय 

भारत ने 2023 का वनडे वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद 6 ही वनडे खेले। इनमें भी सीनियर प्लेयर्स महज 3 का हिस्सा रहे। भारत ने वर्ल्ड कप में फाइनल को छोड़कर सभी मैच जीते थे। टूर्नामेंट के बाद हुए इतने कम मैचों को देखते हुए लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी की टीम भी वनडे वर्ल्ड कप टीम की तरह ही रहेगी।

हालांकि, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशान, शार्दूल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन इस टीम से बाहर हो सकते हैं। अश्विन रिटायर हो चुके हैं, वहीं शार्दूल को गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद से टीम में नहीं चुना गया। दूसरी ओर सूर्या और ईशान खराब फॉर्म और व्यवहार के कारण वनडे टीम से अपना पत्ता कटवा चुके हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को इन्हीं प्लेयर्स के रिप्लेसमेंट ढूंढने के लिए ज्यादा दिमाग खपाना होगा।

ओपनर्स: रोहित-शुभमन की जोड़ी फिर करेगी शुरुआत

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी वनडे टीम में फिर एक बार अपनी जगह पक्की करते नजर आ रही है। दोनों ने 2023 से 25 मैचों में 72.16 की औसत से 1732 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की है। पिछले 2 साल में दोनों से ज्यादा ओपनिंग पार्टनरशिप रन किसी और जोड़ी ने नहीं बनाए।

दोनों के सपोर्ट के लिए बैकअप ओपनर की जरूरत भी नजर आ रही है। अगर कोई प्लेयर इंजर्ड हुआ तो बैकअप प्लेयर उनकी जगह ओपनिंग कर सकेगा। इस पोजिशन के लिए यशस्वी जायसवाल का नाम फिलहाल सबसे ऊपर हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक वनडे डेब्यू नहीं किया है। टीम के परमानेंट विकेटकीपर बैटर केएल राहुल भी बैकअप ओपनर की भूमिका निभा सकते हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…