भारत का न्यू नॉर्मल... सिंधु जल संधि पर रोक के बाद अब दिल्ली के नए कदम से बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज की उड़ी नींद

Updated on 26-08-2025 02:05 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते पर रोक लगाने के बाद भारत ने अब इस पर अमल भी शुरू कर दिया है। भारत ने बीते सप्ताह के आखिर में पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी भेजी, लेकिन इसके लिए सिंधु जल आयोग की जगह राजनयिक माध्यमों का इस्तेमाल किया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान बौखला गया है और उसने चेतावनी भेजने के लिए सिंधु जल आयोग के बजाय राजनयिक माध्यम के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया कि भारतीय उच्चायोग ने रविवार को बाढ़ के आंकड़े भेजे थे, जो सिंधु जल संधि पर रोक के बाद इस तरह का पहला आदान-प्रदान था।

भारत ने दी पाकिस्तान को बाढ़ की सूचना

इसी साल 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 से चली आ रही सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इस संधि के तहत निर्धारित मंच सिंधु जल आयोग के तहत दोनों देश पानी को लेकर चर्चा करते रहे हैं। लेकिन संधि पर रोक के बाद से भारत ने इसके माध्यम से संपर्क नहीं किया है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान को 24 अगस्त की सुबह 10.00 बजे जम्मू में तवी नदी में भारी बाढ़ की सूचना दी।

भारत के तरीके से तिलमिलाया पाकिस्तान

अखबार ने बताया कि विदेश कार्यालय ने इसकी पुष्टि की लेकिन भारत के संचार के तरीके पर सवाल उठाए। विदेश विभाग के बयान में कहा गया, 24 अगस्त 2025 को भारत ने सिंधु जल संधि के तहत आवश्यक सिंधु जल आयोग के बजाय राजनयिक माध्यमों से बाढ़ की चेतावनी दी। पाकिस्तान ने कहा कि भारत संधि के सभी प्रावधानों का पूरी तरह पालन करने के लिए बाध्य है। इसमें कहा गया कि भारत द्वारा संधि को एकतरफा तौर पर निलंबित करना 'अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन' है, जिसके क्षेत्रीय शांति और स्थिरता पर संभावित परिणाम हो सकते हैं।

भारत पर न्यू नॉर्मल का आरोप

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से बताया कि ऐसा लगता है कि भारत पाकिस्तान के साथ नया सामान्य (न्यू नॉर्मल) स्थापित कर रहा है। वहीं, रॉयटर्स ने एक अनाम भारतीय अधिकारी के हवाले से कहा कि बाढ़ से संबंधित डेटा संधि के तहत नहीं, बल्कि 'मानवीय आधार' पर साझा किया गया था।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…