भारत का फॉरेक्स रिजर्व ऑल-टाइम हाई पर लेकिन इन तीन देशों के पास हैं हमसे ज्यादा पैसे

Updated on 06-04-2024 01:18 PM
नई दिल्ली: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। 29 मार्च 2024 को खत्म हफ्ते में देश की विदेशी मुद्रा भंडार में 2.951 अरब डॉलर की शानदार बढ़ोतरी हुई और यह 645.583 अरब डॉलर पहुंच गया। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार किस देश के पास है? इसका जवाब है चीन। भारत के इस पड़ोसी देश का फॉरेक्स रिजर्व 3.22 ट्रिलियन डॉलर है। यह भारत की तुलना में करीब पांच गुना बड़ा है। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में दूर-दूर तक कोई चीन की टक्कर में नहीं है। चीन ने अपना गोल्ड रिजर्व भी तेजी से बढ़ाया है। फरवरी में उसने 12 टन सोना खरीदा जबकि इस दौरान भारत ने छह टन सोना खरीदा। अमेरिका के बाद चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है जबकि भारत पांचवें नंबर पर है।

फॉरेक्स रिजर्व के मामले में चीन के बाद दूसरे नंबर पर जापान है। जापान के पास 1.29 ट्रिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। दिलचस्प बात यह है कि यूरोप का एक छोटा सा देश स्विट्जरलैंड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार 868 अरब डॉलर है। स्विट्जरलैंड की आबादी एक करोड़ भी नहीं है। भारत इस लिस्ट में स्विट्जरलैंड से एक स्थान पीछे चौथे नंबर पर है। रूस 590 अरब डॉलर के साथ पांचवें, ताइवान (569 अरब डॉलर) छठे, सऊदी अरब (431 अरब डॉलर) सातवें, हॉन्ग कॉन्ग (423 अरब डॉलर) आठवें, साउथ कोरिया (415 अरब डॉलर) नौवें और मेक्सिको (364 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर है। मेक्सिको ने हाल में अपने फॉरेन रिजर्व में तेजी से इजाफा किया है। इसके बाद यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी जर्मनी (362 अरब डॉलर), सिंगापुर (357 अरब डॉलर), ब्राजील (352 अरब डॉलर) अमेरिका (242 अरब डॉलर), फ्रांस (240 अरब डॉलर), थाईलैंड (223 अरब डॉलर), इजरायल (206 अरब डॉलर), पोलैंड (187 अरब डॉलर) और यूके (182 अरब डॉलर) का नंबर है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…