भारत का एशियन कप में खेलने का सपना टूटा, नीचे रैंक वाली सिंगापुर ने हराकर बाहर कर दिया

Updated on 15-10-2025 12:58 PM
मडगांव: भारतीय फुटबॉल टीम के एएफसी एशियन कप 2027 में खेलने का सपना टूट गया है। मंगलवार को गोवा में खेले गए एक अहम क्वालीफायर मैच में भारत को सिंगापुर से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच की शुरुआत भारत के लिए अच्छी रही। 14वें मिनट में लालियानजुआला छांगटे ने शानदार लॉन्ग-रेंज शॉट से गोल करके भारत को बढ़त दिला दी। शुरुआती दौर में भारत का खेल मजबूत लग रहा था। वे अच्छी तरह से प्रेस कर रहे थे और गेंद पर कब्जा बनाए रखा था। सुभाशीष बोस और छेत्री मिलकर गोल करने के मौके भी बनाए।

पहले हाफ का खेल खत्म होने से ठीक पहले सिंगापुर ने बराबरी हासिल कर ली। 42वें मिनट में सिंगापुर के कोरिया में जन्में आक्रामक मिडफील्डर सोंग उई-यंग ने भारत की डिफेंस में एक छोटी सी चूक का फायदा उठाते हुए लो शॉट से गोल कर दिया। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हाफटाइम में गईं। इसके बाद सोंग के दूसरे गोल ने सिंगापुर को जीत दिला दी। 58वें मिनट में दूसरा गोल हुआ। फीफा रैंकिंग में भारत 134वें तो सिंगापुर 158वें नंबर पर है।
बराबरी के लिए बेताब भारत के मुख्य कोच खलील जमील ने कई बदलाव किए। उन्होंने लिस्टन कोलासो और सुनील छेत्री की जगह रहीम अली और उदांता सिंह को मैदान पर उतारा। उदांत सिंह और राहुल भेके के शानदार प्रदर्शन के बावजूद ब्रैंडन फर्नांडीस 90वें मिनट में भारत के लिए बराबरी का एक शानदार मौका चूक गए।
भारत के ग्रुप में सिंगापुर के अलावा हांगकांग और बांग्लादेश भी है। ग्रुप विजेता ही एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करेगा। हांगकांग और सिंगापुर आठ-आठ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। भारत ने अभी तक खेले चार मैचों में दो हार झेली है जबकि दो मैच ड्रॉ रहे। अभी टीम को दो और मैच खेलना है लेकिन एशियन कप में खेलना नामुमकिन है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…