ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला की हत्या:चंद घंटे पहले ही पति-बेटा भारत रवाना हुए थे

Updated on 11-03-2024 01:28 PM

ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय महिला की हत्या कर दी गई है। चैतन्या स्वेता मधागनी का शव विक्टोरिया राज्य के बकली इलाके से शुक्रवार को बरामद किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी शनिवार को दी।

‘ऑस्ट्रेलिया टुडे’ की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया- हमें शक है कि स्वेता हत्यारे को जानती थीं। उनके पति का नाम अशोक राज वारिकुप्पाला है। वो पांच साल के बेटे के साथ कुछ घंटे पहले भारत के शहर हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे।

रिपोर्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया गया, लेकिन पुलिस सूत्रों के हवाले से ये जरूर बताया गया है कि हत्यारा शायद ऑस्ट्रेलिया से बाहर जा चुका है।

हत्यारे को जानतीं थीं स्वेता

रिपोर्ट के मुताबिक- स्वेता की हत्या 5 से 7 मार्च के बीच किए जाने का शक है। इसी दौरान उनके पति भारत के लिए रवाना हुए। करीबियों ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि जिस वक्त अशोक भारत रवाना हुए, करीब-करीब उसी दौरान स्वेता भी लापता हुईं।

स्काय न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि अशोक ने पड़ोसियों और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद अपने कुछ रिश्तेदारों से फोन करके स्वेता के बारे में जानकारी हासिल की थी। अशोक ने पुलिस से फोन पर बातचीत की है और जांच में मदद का भरोसा दिलाया है।

‘द ऐज’ अखबार से बातचीत में पुलिस प्रवक्ता ने कहा- हमें शक है कि स्वेता हत्यारे को जानतीं थीं। हालांकि, जांच चल रही है। लिहाजा अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम ये जरूर मानकर चल रहे हैं कि हत्यारा ऑस्ट्रेलिया छोड़कर जा चुका है।

एक नहीं, दो क्राइम सीन

पुलिस को जब स्वेता का शव मिला तो उसने जंगल के इस इलाके को सील कर दिया। हालांकि, इसके बाद कुछ सुराग हासिल हुए और जांच का दायरा स्वेता के घर से उनके शव मिलने वाली जगह तक बढ़ा दिया गया। यह दूरी करीब 82 किलोमीटर है।

पुलिस के मुताबिक, कई सबूत मिल चुके हैं, लेकिन इनको क्रॉस चेक किया जाना जरूरी है। हर एंगल को बारीकी से देखा जा रहा है।

जिंदादिल महिला थीं स्वेता

ऑस्ट्रेलियन टुडे से बातचीत में स्वेता के एक करीबी ने कहा- यह बेहद हैरान करने वाली घटना है। वो बहुत जबरदस्त महिला थीं। हमारी उनसे जब भी मुलाकात होती थी, तो वो बहुत खुशी से मिलती थीं।

एक पड़ोसी ने कहा- मैं अपनी जिंदगी में जितनी भी महिलाओं से मिला हूं, उनमें स्वेता जैसी जिंदादिल महिला कभी नहीं दिखी। यकीन नहीं होता कि वो आज हमारे बीच नहीं हैं। मैंने कभी उन्हें किसी से बहस करते भी नहीं देखा।

एक और पड़ोसी ने कहा- समझ नहीं आखिर इस इलाके में ये सब क्या हो रहा है। जहां स्वेता की लाश मिली, वहां अकसर लोग घूमने जाते हैं। अब देखते हैं कि जांच में क्या सामने आता है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…