अमेरिका में अवैध तरीके से घुसा था भारतीय ट्रक ड्राइवर हरजिंदर, फ्लोरिडा में 3 को मार डालने का आरोप, ऐक्‍शन में ट्रंप प्रशासन

Updated on 19-08-2025 04:44 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक सड़क हादसे ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर बहस तेज कर दी है। इस सड़क हादसे में भारत के ट्रक चालक हरजिंदर सिंह पर तीन लोगों को मार डालने का आरोप है। बताया गया है कि सिंह के ट्रक को गलत साइड में मोड़ देने से हुए हादसे में तीन लोगों की जान गई है। हरजिंदर सिंह सात साल पहले गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में घुसे थे और 5,000 डॉलर के बॉन्ड पर छूटने के बाद ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे। इस घटना को ट्रंप प्रशान अपनी सख्त निर्वासन नीति को जायज ठहराने के लिए पेश कर रहा है।

फ्लोरिडा हादसे के बाद डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने हरजिंदर के बारे में पाया कि 2018 में कैलिफोर्निया के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। यूएस के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने बताया है कि गिरफ्तारी के बाद उसे निष्कासन की प्रक्रिया में लाया गया। तब उसने दावा किया कि भारत लौटने पर उसे खतरा है। इसके बाद अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा ने उसके डर को जायाज मानते हुए उसे 5,000 डॉलर के बॉन्ड पर रिहा कर दिया।

फ्लोरिडा टर्नपाइक पर 3 की मौत

हरजिंदर सिंह को 12 अगस्त को फ्लोरिडा टर्नपाइक पर फोर्ट पियर्स के पास तीन लोगों की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया है। तीनों एक मिनीवैन में सवार थे, जिसे सिंह के ट्रंक ने रौंद दिया। सिंह को व्हीकल मर्डर के लिए जारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। फ्लोरिडा कानून के तहत यह द्वितीय श्रेणी का अपराध है, जिसके लिए 15 साल तक की जेल हो सकती है।
इस हादसे का वीडियो सामने आने और हरजिंदर सिंह के भारत से अवैध रूप से आए विदेशी पाए जाने के बाद यह एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। डीएचएस ने बताया है कि सभी चीजों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद सिंह को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा माना गया है। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसे वापस भारत भेजा जा सकता है।

अमेरिका में रहने का कोई विकल्प नहीं

डीएचएस ने कहा कि सिंह ने बताया कि सिंह को कोई शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य समस्या नहीं है। उसका कोई निकट संबंधी अमेरिकी सेना में सेवारत नहीं है। उस पर किसी विकलांग, नाबालिग या गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति की देखभाल का जिम्मा नहीं है। हरजिंदर सिंह अविवाहित और उसका कोई नाबालिग आश्रित नहीं हैं। इनमें ये कुछ होने पर उसे अमेरिका में रोका जा सका था लेकिन अब उसका निर्वासन तय है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…