विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान:हरमनप्रीत कौर कप्तान, भारत का पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा

Updated on 27-08-2024 05:37 PM

BCCI ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है। स्मृति मंधाना को उप कप्तान बनाया गया है।

वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा।

पहले यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन देश में हुए राजनीतिक तख्तापलट के बाद ICC ने टूर्नामेंट को UAE शिफ्ट कर दिया। अब शारजाह और दुबई में टूर्नामेंट के सभी मैच होंगे।

भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से 4 अक्टूबर को
3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह में ओपनिंग मैच होगा। इंडिया विमेंस टीम 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में अपना पहला मैच खेलेगी। टीम फिर इसी मैदान पर 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। पाकिस्तान अपना पहला मैच 3 अक्टूबर को ही श्रीलंका से खेल लेगा।

10 टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा
UAE में विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 18 दिनों में 23 मैच आयोजित किए जाएंगे। भारत ग्रुप ए में 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ है। इसके अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर से आई एक टीम शामिल है। वहीं मेजबान बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और क्वालिफायर-2 टीम ग्रुप बी में है। इस ग्रुप के सभी मैच ढाका में खेले जाएंगे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…