भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव यूपी रणजी टीम में शामिल:जर्मनी में बैक सर्जरी कराई थी

Updated on 30-01-2025 05:23 PM

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव 30 जनवरी से मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलते नजर आएंगे। उन्हें यूपी की रणजी टीम में शामिल किया गया है। UPCA ने बुधवार को इस मुकाबले के लिए टीम का ऐलान किया है। यह मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

30 साल के कुलदीप ने जर्मनी में बैक सर्जरी कराई है। वे पिछले 3 महीने से क्रिकेट से दूर हैं। कुलदीप आखिरी इंटरनेशनल मैच बेंगलुरु में न्यूलीलैंड के खिलाफ खेला था। वे सर्जरी की वजह से भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए थे।

कुलदीप ने 27 जनवरी को X पोस्ट में रिकवरी अपडेट दी थी। उन्होंने लिखा- 'रिकवरी के लिए एक टीम की जरूरत होती है। पर्दे के पीछे किए गए सभी कामों के लिए NCA और उनकी टीम का आभारी हूं।'

कोहली और केएल राहुल भी रणजी खेल रहे 

कुलदीप के अलावा, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली, केएल राहुल कर्नाटक और मोहम्मद सिराज हैदराबाद की ओर से रणजी मैच खेलते नजर आएंगे। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी के मैचों में हिस्सा लिया था।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में हैं कुलदीप 

कुलदीप यादव 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। BCCI ने 11 दिन पहले इस ICC टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम में रखा गया है, हालांकि वे टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…