इंडियन फुटबॉल फेडरेशन ने कोच इगोर को हटाया:2019 में बनाए गए थे हेड कोच

Updated on 18-06-2024 02:11 PM

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने भारतीय मेन्स फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक को कोच के पद से हटा दिया है।

हाल ही में इगोर स्टिमैक की कोचिंग में भारत फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर के तीसरे दौर में प्रवेश करने में विफल रहा और AFC एशियाई कप 2024 के ग्रुप चरणों से बाहर हो गया था।

AIFF ने यह निर्णय फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सीनियर अधिकारियों ने 16 जून को एक वर्चुअल बैठक की। बैठक की अध्यक्षता AIFF के उपाध्यक्ष एन ए हारिस ने की।

बैठक में शामिल कार्यवाहक महासचिव एम. सत्यनारायण ने मीडिया को बताया की सीनियर पुरुष नेशनल टीम के फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफिकेशन अभियान के खराब प्रदर्शन को देखते हुए, AIFF सदस्यों ने सर्वसहमति से कहा की टीम को आगे ले जाने के लिए नया मुख्य कोच होना बहुत जरुरी है।

सत्यनारायण ने कहा की इगोर स्टिमैक को उनके कार्यकाल पूरा होने का नोटिस AIFF सचिवालय द्वारा जारी कर दिया गया है। हम उन्हें भारतीय फुटबॉल के लिए किए गए प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

2019 में बनाए गए थे कोच
1998 फीफा विश्व कप में क्रोएशिया की लिए ब्रॉन्ज जीतने वाले इगोर स्टीमैक ने 15 मई 2019 को ब्लू टाइगर्स के हेड कोच की भूमिका संभाली थी। इगोर का हेड कोच के रूप में उनका आखिरी कार्यकाल फीफा वर्ल्ड को 2026 क्वालीफायर था। हाल ही में हुए क्वालीफायर मैच में भारतीय टीम कुवैत और अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ संघर्ष करती हुई दिखाई दी थी।

इगोर का कार्यकाल विवादों और परिणामों से भरा रहा
इगोर को हमेशा अपने निर्णय, टीम सिलेक्शन और खेल प्रबंधन के लिए आलोचना झेलनी पड़ी। 56 वर्षीय इगोर स्टिमक ने पूर्व भारतीय कोच स्टीफन कॉन्सटेनटाइन के जाने के बाद 2019 में भारतीय टीम की बागडोर संभाली थी।

उनके नेतृत्व में भारत ने चार प्रमुख ट्रॉफी जीती, जिनमें दो सैफ चैंपियनशिप, एक इंटरकांटिनेंटल कप और एक तीन देशों की सीरीज शामिल है। उन्होंने 2023 में इंडिया को SAFF चैंपियनशिप और इंटरकॉन्टिनेंटल कप सहित तीन कप जिताया था। लेकिन उनके गेम प्लान पर हमेशा सवाल उठता रहा।

खराब रेफरिंग के कारण भारत बाहर हुआ था
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में भारत के पहुंचने की उम्मीदें तब खत्म हो गई हैं। जब उसे कतर ने क्वालिफायर्स मैच में 2-1 से हरा दिया। अगला FIFA वर्ल्ड कप 11 जून, 2026 से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होना है। बीते मंगलवार को दोहा के जसीम बिन अहमद स्टेडियम में भारत और कतर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत से ही आगे चल रही थी। हालांकि, खराब रेफरिंग के कारण कतर को पहली बढ़त मिली और टीम ने 2-1 से मैच जीत लिया। इसी के साथ भारत वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स के तीसरे राउंड में पहुंचने से चूक गया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…