भारतीय तीरंदाज अंकिता ने ओलिंपिक कोटा हासिल किया:फिलीपींस की गैब्रियल मोनिका को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Updated on 17-06-2024 02:50 PM

भारतीय तीरंदाज अंकिता भगत ने पेरिस ओलिंपिक के लिए इंडिविजुअल कोटा हासिल कर लिया है।

रविवार को फिलीपींस की गैब्रियल मोनिका बिडौर को हराकर अंकिता ने अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही वे अगले महीने होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए महिला वर्ग में इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी।

नौवीं वरीयता प्राप्त अंकिता ने प्री क्वार्टर फाइनल में 40वीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी गैब्रियल पर 6-0 (26-23, 28-22, 28-23) से जीत हासिल की। इससे पहले अंकिता ने इजराइल की शेली हिल्टन को 6-4 (24-26, 25-25, 28-20, 25-25, 27-25) और मिकाएला मोशे को 7-3 (28-25, 25-27, 27-27, 28-25, 26-25) से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई थी।

क्वार्टरफाइनल में ईरान की शीर्ष वरीय से भिड़ेंगी
अंकिता भगत अब क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त ईरान की मोबिना फलाह से मुकाबला खेलेंगी।

वहीं दूसरी ओर भारतीय तीरंदाजी की तीसरी वरीयता प्राप्त भजन कौर भी पोडियम स्थान हासिल करने की दौड़ में चल रही हैं। उन्होंने अंतिम-16 में मंगोलिया की उरानटुंगलाग बिशिन्डी को 6-2 (29-27, 28-26, 26-29, 27-24) से हराया और प्री क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला स्लावेनिया की उर्सका काविच से होगा। उन्हें राउंड-32 के तीसरे दौर में बाई मिली थी।

शीर्ष वरीय दीपिका कुमारी को नहीं मिला कोटा

इससे पहले भारतीय की शीर्ष महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी को शुरुआती दौर में अजरबेजान की यायागुल रामजानोवा से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। दूसरी वरीय दीपिका को अजरबेजान की तीरंदाज ने 6-4 (26-28, 25-27, 23-26, 24-25, 27-29) से मात दी।

भारतीय पुरुष और महिला टीम अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर से कोटा हासिल नहीं कर सकी थीं। लेकिन अगर दोनों टीम अपनी विश्व रैंकिंग बरकरार रखती हैं तो वे 24 जून की अंतिम तारीख तक पेरिस ओलंपिक में जगह बना सकती हैं।

फैक्ट: ओलिंपिक में व्यक्तिगत कोटे तीरंदाजी रैंकिंग के हिसाब से शीर्ष आठ देशों को दिए जाते हैं। प्रत्येक देश को एक व्यक्तिगत कोटा मिलता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…