भारतीय मूल की अमेरिकी छात्रा डोमिनिकन देश से गायब:समुद्र में डूबने की आशंका; पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही थी

Updated on 11-03-2025 02:25 PM

भारतीय मूल की अमेरिकी स्टूडेंट सुदीक्षा कोनांकी पिछले हफ्ते गुरुवार को कैरेबियाई द्वीप डोमिनिकन रिपब्लिक से गायब हो गई थीं। अब माना जा रहा है कि उसकी डूबने से मौत हो गई है। ABC न्यूज ने लोकल अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है।

जांच में शामिल 3 अधिकारियों ने बताया कि कोनांकी 5 मार्च को अपने 6 दोस्तों के साथ समुद्र तट पर टहल रही थी, जिसके बाद शायद वह रात को समुद्र में तैरने गई और डूब गई। सुदीक्षा पिछले हफ्ते छुट्टियां मनाने अमेरिका से डोमिनिकन के पुंटा काना कस्बे पहुंची थी।

डोमिनिकन के लोकल अधिकारियों ने सुदीक्षा की तलाश में जगह-जगह पोस्टर भी लगाए थे, जिनमें बताया गया था कि 20 साल की एक लड़की समुद्र तट पर टहलते समय गायब हो गई है। उसका कद 5 फीट 3 इंच है।

6 मार्च को आखिरी बार देखा गया 

सुदीक्षा के साथ गए ज्यादातर लोग रात को वापस लौट आए थे, लेकिन वो एक दोस्त के साथ समुद्री तट पर ही रुक गई थी। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान वो समुद्र में तैरने गईं और लहर के चपेट में आ गईं।

लोगों ने सुदीक्षा को आखिरी बार 6 मार्च को पुंटा काना के रिउ रिपब्लिका रिसॉर्ट में समुद्र तट पर टहलते हुए देखा था। उसका आखिरी वीडियो फुटेज समुद्र तट पर 6 मार्च को सुबह 4:15 बजे का है।

सुदीक्षा का परिवार 2006 से अमेरिका में रह रहा है और वहां का स्थायी निवासी है। उसके पिता सुब्बारायडू कोनांकी ने कहा कि मेरी बेटी मेडिकल की फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती थी।

पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही थी 

सुदीक्षा की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वो पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री और बायोलॉजी में ग्रेजुएशन कर रही थी। इससे पहले उसने वर्जीनिया में थॉमस जेफरसन हाई स्कूल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में पढ़ाई की।

पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने कहा कि वो सुदीक्षा के परिवार और वर्जीनिया में अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के अधिकारी सुदीक्षा को वापस घर लाने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…