भारत-जिम्बाब्वे चौथा टी-20 मुकाबला आज:टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे, आज जीते तो सीरीज पर कब्जा

Updated on 13-07-2024 01:56 PM

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे है और आज का मैच जीतने के साथ ही सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

जिम्बाब्वे भारत के खिलाफ अब तक एक भी टी-20 सीरीज नहीं जीत सका है। दोनों के बीच अब तक तीन सीरीज खेली गई, 2 भारत जीता और एक ड्रॉ रही।

मैच डिटेल्स
इंडिया Vs जिम्बाब्वे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
तारीख-13 जून
टॉस- 4:00 PM, मैच स्टार्ट- 4:30 PM

मैच में बन सकता है यह रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा टी-20 इंटरनेशनल में दो हजार पूरा करने से महज 17 रन दूर हैं। रजा अगर आज 17 रन बना लेते हैं तो वह जिम्बाब्वे की ओर से यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

टॉस का रोल और पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अब तक 44 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। जिसमें अब तक 26 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। लेकिन यहां के 24 मैच में किसी भी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया है। यहां टॉस जीतने के बाद मैच जीतने के चांस 54.55% है। हरारे की पिच दोनों बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए फायदेमंद हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं।

वेदर रिपोर्ट
शनिवार को हरारे का मौसम काफी अच्छा रहेगा। शाम को मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद है और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश की कोई आशंका नहीं है। इस दिन यहां का तापमान 25 से 9 डिग्री सेल्शियस की बीच रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग प्लेइंग-11
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और खलील अहमद।

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), तदिवनाशे मरुमानी, वेसले मधवरे, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी और तेंदाई चतारा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…