भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल जीता:चीन को 1-0 से हराया, दीपिका का गोल डिसाइडर बना, तीसरी बार ट्रॉफी जीती

Updated on 21-11-2024 01:58 PM

बिहार के राजगीर में हुई महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। तीसरे क्वार्टर के पहले मैच के 31वें मिनट में दीपिका ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल किया, जिसने भारत को जीत दिलाई। पहले और दूसरे क्वार्टर के कुल 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। भारत और चीन की टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में भारत को 4, चीन को 2 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि कोई भी टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी। बिहार सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम को सम्मानित किया है। टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10 रुपए लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके साथ ही टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को भी 10 रुपए लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 5 बजे भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ था। 3 हजार की कैपेसिटी वाला स्टेडियम दर्शकों से पूरा भरा रहा। स्टेडियम में तिरंगा लहराया गया। जय श्रीराम के नारे भी लगे।

लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा भारत ने लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले उसने 2023 में रांची और 2016 में सिंगापुर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

सेमीफाइनल में जापान को हराया था मंगलवार को जापान को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में ग्रुप और सेमीफाइनल समेत सभी 6 मैच जीते हैं। वहीं चीन ने भी अपने 6 में से 5 मैच जीते हैं। एक ग्रुप मैच में चीन को भारत से हार का सामना करना पड़ा है। आज भारत और चीन के बीच ये फाइनल हॉकी मुकाबला 8 साल बाद हुआ। इससे पहले 2016 और 2013 में इस टूर्नामेंट के हुए फाइनल मैचों में भारत ने चीन को हराया था। जबकि 2009 में चीन ने भारत को हराया था।

जापान ने मलेशिया को 4-1 से हराकर कांस्य जीता

इससे पहले आज जापान ने मलेशिया को 4-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। जापान ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले हाफ में ही 4 गोल दागे। तीसरे मिनट में मायूरी होरिकावा, 24वें मिनट में हीरोका मुरायामा, 28वें मिनट में अयाना तमुरा और हाफ टाइम से पहले मियु हासेगावा ने चौथा गोल किया। मलेशिया की ओर से 48वें मिनट में अजमारा अजहरी ने एक गोल कर उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों टीमें अब आने वाले एशियाई खेलों में भी आमने-सामने होंगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…