जीता इंडिया, अमेरिका जमकर लड़ा:रोहित-विराट फेल, मुंबई के सौरभ ने पवेलियन भेजा

Updated on 13-06-2024 02:42 PM

टीम इंडिया के सूर्यकुमार, शिवम दुबे और अमेरिका के सौरभ नेत्रवल्कर। भारत और अमेरिका के बीच हुए मुकाबले के बाद इन मुंबईकर के नाम ही सबकी जुबां पर हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में ये दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने थीं। और मैच भी बराबरी का हुआ। जीता इंडिया, लेकिन अमेरिका जीत के लिए जमकर लड़ा।

टी-20 मैच में 111 रन का टारगेट था। सामने रोहित, कोहली, पंत, सूर्या, हार्दिक जैसे बल्लेबाज थे। टी-20 में इनके नाम का सिक्का चलता है। लेकिन रोहित और कोहली को तो मुंबई में जन्मे सौरभ नेत्रवल्कर ने पवेलियन भेज दिया। कोहली 0 पर गए और रोहित सिर्फ 3 रन बना पाए।

इंडियन टीम को इस संकट से आज पंत या हार्दिक ने नहीं उबारा, मैच जिताने वाले भी 2 मुंबईकर ही थे। सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे। टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंच गई है, लेकिन अमेरिका की उम्मीदें भी जिंदा हैं। वो सुपर-8 की प्रबल दावेदार है।

एनालिसिस से पहले उन मुंबईकर के प्रदर्शन, जिनके नाम रहा मैच

नई बॉल से लेकर आए लेफ्टी पेसर अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने पहली बॉल पर शायन जहांगीर को LBW आउट किया, फिर आखिरी बॉल पर एंडरसन गॉस को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। इतना ही नहीं, अर्शदीप ने 15वें ओवर में सेट बैटर नीतीश कुमार (27 रन) को पवेलियन भेजा और 18वें ओवर में हरमीत सिंह (10 रन) को आउट करके अमेरिका के बड़े स्कोर तक पहुंचने की उम्मीद को खत्म किया।

2. भारतीय टीम के हीरोज

सूर्यकुमार यादव
15 रन पर कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद खेलने आए और भारत को मैच जिताकर लौटे। सूर्या ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने पंत के साथ 29 और शिवम दुबे के साथ नाबाद 67 रनों की पार्टनरशिप की।

शिवम दुबे
44 रन पर ऋषभ पंत का विकेट गिरने के बाद उतरे और सूर्यकुमार का अंत तक साथ दिया। दुबे ने 35 बॉल पर 31 रन बनाए। इस पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल रहा।

हार्दिक पंड्या
अपने कोटे के 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। कनाडा के खिलाफ अमेरिक की जीत के हीरो रहे कप्तान एरोन जोन्स (27 रन) और कोरी एंडरसन (15 रन) को पवेलियन की राह दिखाई।

3. टर्निंग पॉइंट

अहम मौके पर भारत को पेनल्टी के 5 रन मिले
15 ओवर के बाद भारतीय टीम को पेनल्टी के 5 रन मिले। तब भारतीय टीम को 30 बॉल पर 35 रन चाहिए थे। इस पेनल्टी ने अमेरिकी खिलाड़ियों का मोरल डाउन किया और पेनल्टी के बाद समीकरण को 30 में से 35 से घटाकर 30 में 30 कर दिया गया। रन रेट में यह अचानक बदलाव खेल के लिए निर्णायक साबित हुआ।

नेत्रवल्कर से सूर्यकुमार का कैच ड्रॉप, भारत को मैच जिताया
भारतीय पारी के 13वें ओवर में सूर्यकुमार यादव को जीवनदान मिला। शैडली वान शल्कविक के ओवर की चौथी बॉल पर शॉर्ट थर्ड मैन में सौरभ नेत्रल्वाकर से कैच ड्रॉप हो गया। तब सूर्यकुमार यादव 22 रन के स्कोर पर खेल रहे थे। जीवनदान मिलने के बाद सूर्या ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी। यदि सौरभ कैच पकड़ लेते तो भारतीय टीम दबाव में आ जाती और मैच की तस्वीर अगल होती।

4. अमेरिका की हार की 3 वजहें

  • धीमी बल्लेबाजी की, पावरप्ले में 18 रन बनाए अमेरिका के बल्लेबाजों ने धीमी बैटिंग की। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर्स में 18 रन ही बना सके। इतना ही नहीं, डेथ ओवर्स में भी 15 रन ही बना सके।
  • कोहली-रोहित के विकेट के बाद दबाव नहीं बना 111 रन चेज कर रही भारतीय टीम ने 10 रन पर कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए थे। टीम इंडिया दबाव में थी, लेकिन अमेरिकी गेंदबाज पावरप्ले के आखिरी 3 ओवर्स में दबाव नहीं बना सके और पंत-सूर्या की जोड़ी स्कोर 33 तक पहुंचने में कामयाब हो गए।
  • आखिरी 11 ओवर में विकेट नहीं मिले भारतीय टीम ने 8वें ओवर की तीसरी बॉल पर ऋषभ पंत का विकेट गंवाया। उसके बाद अमेरिकी गेंदबाज आखिरी के 11 ओवर में विकेट नहीं ले सके।

5. फाइटर ऑफ द मैच- सौरभ नेत्रवल्कर

अमेरिकी गेंदबाज सौरभ नेत्रवल्कर फाइटर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को 10 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। सौरभ ने अपने कोटे के 4 ओवर में 18 रन ही दिए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…