भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा... दिवाली पर PM मोदी को फोन करके ट्रंप ने कर दिया बड़ा दावा, बताया पहले से कम हुई खरीद

Updated on 22-10-2025 02:19 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा है कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने ये दावा मंगलवार देर रात पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद किया है। ट्रंप ने ये फोन कॉल पीएम मोदी को दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिया किया था। पीएम मोदी ने भी फोन पर शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया है। ट्रंप ने इसके पहले वॉइट हाउस में एक विशेष दीवाली समारोह में दीया जलाया और बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है।

रूसी तेल खरीद पर दिया बयान

पत्रकारों से बाचतीत में ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि पीएम मोदी ने उन्हें रूसी तेल खरीद कम करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ उन्होंने मई में भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव को रोकने का क्रेडिट भी खुद को दिया। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा दोस्त और महान शख्स कहा। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका कुछ बेहतरीन समझौतों पर काम कर रहे हैं।

भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा- ट्रंप

ट्रंप ने कहा, मैंने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही... हमने कई मुद्दों पर बात की लेकिन ज्यादातर व्यापार जगत के बारे में। इस दौरान ट्रंप ने अपना भारत के रूसी तेल खरीद को लेकर अपना पुराना दावा दोहराया। उन्होंने कहा, हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे। वह रूस और यूक्रेन की तरह ही युद्ध को खत्म होने देखना चाहते हैं।उन्होंने आगे कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं कि वह रूस से बहुत ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे। वे इसे पहले ही कम कर चुके हैं और वे इसे और कम करते जा रहे हैं।' ट्रंप ने पिछले सप्ताह भी इसी तरह का दावा किया था, जिसे भारत ने खारिज कर दिया था। वहीं, ट्रंप के ताजा बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रोशनी के इस त्योहार पर, हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहें और सभी रूपों में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहें।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…