भारत को AI पर कई गुना बढ़ाना होगा खर्च, कामकाज को बनाना होगा स्मार्ट, Nvidia ने दी सलाह

Updated on 19-02-2026 01:49 PM
नई दिल्लीः Nvidia के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर भारत को दुनिया के बराबर आना है तो AI पर होने वाला खर्च कई गुना बढ़ाना होगा। अभी देश में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 1.2 अरब डॉलर का निवेश हो रहा है, लेकिन यह काफी नहीं है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट शंकर त्रिवेदी (बिजनेस) ने AI समिट में कहा कि भारत में करीब 2,000 बड़ी विदेशी कंपनियों में से 1,800 के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) हैं। इन सेंटरों में अभी 20 लाख से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं और यह संख्या जल्द ही 30 लाख तक पहुंच सकती है।

उनका कहना है कि हर ऐसे सेंटर को अपनी लोकल AI फैक्ट्री बनानी होगी, जहां वे अपने डेटा और कामकाज को AI के जरिए ज्यादा स्मार्ट बना सकें। उन्होंने बजट 2026-27 में घोषित 20 साल के टैक्स हॉलिडे को बड़ा मौका बताया। सरकार ने बजट में कहा है कि अगर कोई विदेशी कंपनी भारत में डेटा सेंटर लगाए या यहां की डेटा सेंटर सेवाएं खरीदे, तो उसे 2047 तक टैक्स में राहत मिलेगी।

NPCI ने किया Nvidia के साथ करार

त्रिवेदी ने कहा कि भारत में हर साल सड़कों, रेलवे, एयरपोर्ट, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर करीब 150 अरब डॉलर खर्च होते हैं। लेकिन AI के लिए सिर्फ 1.2 अरब डॉलर खर्च करना बहुत कम है। अगर भारत को AI के क्षेत्र में दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनानी है, चाहे मैन्युफैक्चरिंग हो या सेवाएं, तो निवेश बढ़ाना जरूरी है।नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भारत के पेमेंट सिस्टम के लिए स्पेशल तौर पर अपने ऑटोनोमस AI मॉडल की क्षमता को बढ़ाने के लिए Nvidia के साथ बुधवार को करार किया। कंपनी ने कहा कि यह पहल बड़े पैमाने पर रियल टाइम में पेमेंट से जुड़ी जरूरतों को पूरा करेगी। कंपनी के CTO ने कहा कि हमारा लक्ष्य AI क्षमताओं को आगे बढ़ाना है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आप शहरों में रहते हैं या महानगर में। यदि आप महीने में एक लाख रुपये की कमाई करते हैं तो जीवन आराम से कट सकता है। वह किराये…
 05 March 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। फरवरी में सोने की कीमत में लगातार सातवें महीने तेजी आई। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ…
 03 March 2026
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुआ सैन्य तनाव कई देशों तक पहुंच गया है। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी आई।…
 03 March 2026
नई दिल्ली: होली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को बंद रहेंगे। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE में इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट…
 03 March 2026
नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। इसके साथ ही…