भारत बोला-रूसी ऑयल खरीदना बंद करने में अमेरिकी दबाव नहीं:बाजार में जो चीज मौजूद है, हम उसी हिसाब से फैसले लेते हैं

Updated on 02-08-2025 12:29 PM

भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत ने अमेरिकी दबाव में रूस से ऑयल खरीदना बंद कर दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा- बाजार में जो चीज मौजूद हैं और दुनिया में जो हालात हैं, भारत उसी हिसाब से फैसले लेता है।

दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने हाल ही में दावा किया था कि भारत की सरकारी ऑयल रिफाइनरियों ने पिछले हफ्ते रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत को मॉस्को से तेल नहीं खरीदने की चेतावनी दी है।

पाकिस्तान से तेल खरीदने पर टिप्पणी नहीं

राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि भारत एक दिन पाकिस्तान से तेल खरीद सकता है। रणधीर जायसवाल ने इस बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

ईरान के साथ व्यापार के सवाल पर उन्होंने कहा- भारत सरकार ईरान के साथ व्यापार करने वाली भारतीय कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों की समीक्षा कर रहा है। सरकार ने इन्हें नोट कर लिया है और इस पर विचार किया जा रहा है।

भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रक्षा संबंध

जायसवाल ने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंध मजबूत बने हुए हैं। भारत की रक्षा नीति पूरी तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक जरूरतों पर आधारित है।

यह बयान ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि भारत ने F-35 लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर अमेरिका के साथ कोई औपचारिक चर्चा नहीं की है।

भारत को रूसी ऑयल की खरीद बंद न करने की सलाह

रिसर्च इंस्टीट्यूट ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) ने पिछले महीने ही भारत से कहा कि उसे रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करने के अमेरिकी दबाव में नहीं आना चाहिए और उसका विरोध करना चाहिए।

थिंक टैंक ने कहा है कि रूस से तेल इंपोर्ट करने से भारत को महंगाई को काबू में करने और अस्थिर ग्लोबल माहौल में आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद मिली है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…