अब भी सेमीफाइनल से बाहर हो सकता है भारत, ग्रुप-1 के नए समीकरण से मंडराया खतरा

Updated on 24-06-2024 02:21 PM
सेंट लूसिया: एक तरफ कैरेबियन सागर और दूसरी तरफ अटलांटिक महासागर। दोनों के बीच में एक छोटा सा गुलजार द्वीप सेंट लूसिया। पिछले कुछ दिनों से यहां जमकर क्रिकेट पर्यटक पहुंच रहे हैं। ज्यादातर अमेरिका और कनाडा के भारतीय हैं, जो एक्स्ट्रा वीकेंड मनाने यहां पहुंच रहे हैं। रविवार को अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर यहां मौजूद भारतीय फैंस में उत्साह चार गुना बढ़ा दिया है। नवंबर में जब अहमदाबाद में वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल हुआ था, तब ऑस्ट्रेलियाई टीम से मिली हार को भारतीय क्रिकेट से जुड़ा कोई भी व्यक्ति भूल नहीं पाया है। अब यहां कंगारुओं से ब्याज सहित मूलधन वसूलने का सुनहरा मौका है। इस मैच में जीत न सिर्फ भारत को आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में पहुंचा देगी, बल्कि ऑस्ट्रेलिया को भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर देगी, बशर्ते 26 जून को अफगानिस्तान अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को हरा दे, लेकिन अगर भारत आज का मैच हार गया तो क्या होगा?

अब भी WC से बाहर हो सकता है भारत
दरअसल, पूरा मामला 122 रन का है। यदि ऑस्ट्रेलिया आज भारत को 42 या उससे ज्यादा रन से हरा देता है और फिर अफगानिस्तान 25 जून को बांग्लादेश को 81 या उससे ज्यादा रन से हरा देता है तो भारत का नेट रन रेट इन दोनों टीम से कम हो जाएगा। इस स्थिति में ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। हालांकि इसकी संभावना बेहद कम है क्योंकि फिलहाल भारत का रन रेनट सबसे ज्यादा यानी +2.425 है। ऑस्ट्रेलिया का +0.223 है। अफगानिस्तान का -0.650 है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…