बांग्लादेश संकट से भारत को फायदा! इस इंडस्ट्री के आ सकते हैं अच्छे दिन, रोजगार के भी बढ़ेंगे मौके

Updated on 06-08-2024 05:30 PM
नई दिल्ली: बांग्लादेश में इस समय स्थिति काफी गंभीर है। तख्तापलट के बाद बांग्लादेश की उद्योगों पर असर पड़ रहा है। कारोबार लगभग ठप है। बांग्लादेश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्रीज में से एक है। यहां बने कपड़े भारत समेत दुनिया के कई देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। अब चूंकि बांग्लादेश में कारोबार की स्थिति काफी संकटग्रस्त हो चुकी है तो ऐसे में दुनियाभर के कपड़ों के खरीददार भारत की तरफ रुख कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के अच्छे दिन आ जाएंगे। इससे न केवल कारोबार बढ़ेगा, बल्कि लोगों को रोजगार के भी मौके मिलेंगे। बांग्लादेश में जितनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री हैं, उनमें से 25 फीसदी इंडस्ट्री भारतीयों की हैं।
...तो बढ़ जाएगा भारत का कारोबार
बांग्लादेश में संकट के बाद वहां का कपड़ा उद्योग तमिलनाडु के तिरुपुर जैसे शहर में शिफ्ट हो सकता है। बता दें कि तिरुपुर में देश की कई कपड़ा इंडस्ट्री हैं। यहां लाखों लोग काम करते हैं। जानकारों के मुताबिक बांग्लादेश से जितना कपड़ा एक्सपोर्ट होता है, अगर उसका 10 से 11 फीसदी हिस्सा तिरुपुर जैसे शहरों की तरफ मुड़ जाए तो भारत के टेक्सटाइल बिजनेस में हर महीने 300 से 400 मिलियन डॉलर (करीब 2515 से 3354 करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हो जाएगी। जानकारों का मानना है कि बांग्लादेश संकट के बाद तिरुपुर की कपड़ा इंडस्ट्री को पहले के मुकाबले ज्यादा ऑर्डर मिलने शुरू हो जाएंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…