भारत ने UAE को 78 रन से हराया:पहली बार 201 का स्कोर बनाया, यह एशिया कप का सबसे बड़ा टोटल

Updated on 22-07-2024 02:27 PM

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने रविवार को UAE को 78 रनों के अंतर से हराया।

इस जीत से भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। टीम के 2 मैच के बाद 4 अंक हैं। भारत का अगला मुकाबला 23 जुलाई को नेपाल से होगा।

रंगिरी दांबुला स्टेडियम में भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष के अर्धशतकों के सहारे पहली बार 201 रन का स्कोर बनाया। फिर दीप्ति शर्मा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने UAE को 20 ओवर में 123 रन पर रोक लिया। विकेटकीपर बैटर रिचा घोष प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। उन्होंने नाबाद 64 रन की पारी खेली, फिर प्रतिद्वंद्वी टीम की कप्तान ईशा ओझा को स्टंप किया।

1. मैच विनर- हरमनप्रीत कौर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 बॉल पर 66 रनों की पारी खेली। वे 52 के स्कोर पर ओपनर्स के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरीं और एक छोर संभाले रखा। हरमन ने जेमिमा रौड्रिग्स के साथ 54 और रिचा घोष के साथ 75 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। उनकी पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 201 के स्कोर तक पहुंच सकी।

2. टॉप परफॉर्मर्स

रिचा घोष

विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने 29 बॉल पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और एक छक्के के सहारे 220.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार 5 चौके लगाकर टीम को 200 पार तक पहुंचाया। रिचा विमेंस एशिया कप में फिफ्टी बनाने वाली भारत की पहली विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने एक स्टंप भी किया।

शेफाली वर्मा

शेफाली वर्मा ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 18 बॉल पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। इस पारी के दम पर भारतीय टीम ने पावरप्ले में 50 रन पूरे कर लिए थे।

दीप्ति शर्मा

दीप्ति ने अपने कोटे के चार ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने समैरा धरणीधरका और हीना होतचंदानी को आउट करके UAE का मिडिल ऑर्डर बिखेरा।

3. टर्निंग पॉइंट- रिचा घोष की बल्लेबाजी, 220.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए

विकेटकीपर बैटर रिचा घोष की बल्लेबाजी मैच में टर्निंग पॉइंट रही। उन्होंने नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 220.69 रहा। इस पारी से भारतीय टीम मजबूत स्कोर बनाने में कामयाब हो गई।

4. फाइटर ऑफ मैच- कविशा एगोडागे
कविशा एगोडागे फाइटर ऑफ द मैच रहीं। उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट लिए। साथ ही 32 बॉल पर नाबाद 40 रन की पारी खेली। हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, राधा यादव और तनुजा कंवर ।

UAE : ईशा रोहित ओझा (कप्तान), तीर्थ सतीश, , समैरा धरणीधरका, कविशा एगोडागे, खुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णवी महेश, रितिका रजिथ, लावण्या केनी और इंदुजा नंदकुमार।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…