क्रिकेट में पहली बार भिड़ेंगे इंडिया-अमेरिका:US स्क्वॉड में 8 भारतीय मूल के क्रिकेटर

Updated on 12-06-2024 12:50 PM

इंटरनेशनल क्रिकेट में अमेरिका और भारत के मुकाबले का कोई इतिहास नहीं है।

हां, हॉकी के मैदान में दोनों देशों के बीच एक यादगार मैच खेला गया था। दोनों देशों की हॉकी टीम 92 साल पहले 11 अगस्त 1932 को लॉस एंजिल्स ओलिंपिक गेम्स में भिड़ी थीं। तब भारत ने अमेरिका को 24-1 से हराया था।

आज टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका और भारत क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी। वर्ल्ड कप में पहली बार उतरी अमेरिका ने सभी को चौंकाया है। पहले कनाडा को हराया और फिर पाकिस्तान को मात दी।

इंडिया के खिलाफ उतरने वाली अमेरिकी स्क्वॉड की एक और बात चौंकाती है। इस स्क्वॉड में 8 प्लेयर भारतीय मूल के हैं। इनमें कप्तान मोनांक पटेल, हरमीत सिंह, जसप्रीत सिंह, नोसथुष केंजिगे, नितीश कुमार, मिलिंद कुमार, सौरभ नेत्रवल्कर, और निसर्ग पटेल शामिल हैं। पाकिस्तान मूल के भी दो खिलाड़ी हैं, अली खान और शयान जहांगीर।

मैच डिटेल्स...

टी-20 वर्ल्ड कप 2024

मैच नंबर 25: भारत Vs अमेरिका

तारीख: 12 जून

जगह: नसाउ इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

समय: टॉस- 7:30 PM, मैच स्टार्ट- 8:00 PM

टी-20 वर्ल्ड कप 2024- भारत और अमेरिका

मैच की अहमियत
लीग राउंड में यह भारत का तीसरा मुकाबला है और टीम इंडिया ने दो मैच जीते हैं। इंडिया ने आयरलैंड और पाकिस्तान को हराया है। भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ मैच जीत लेती है, तो सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। यही समीकरण अमेरिका के लिए भी है।

मौसम, टॉस का रोल- भास्कर रिपोर्टर संदीपन बनर्जी ने बताया कि पिच के बर्ताव में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। ये बल्लेबाजों के लिए वैसी ही मुश्किल पैदा करेगी, जैसी अब तक करती आई है। मौसम साफ रहेगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान जिस तरह बारिश हुई, वैसा देखने को नहीं मिलेगा।

स्टार्स पर नजरें…

विराट कोहली- टूर्नामेंट में एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप के 27 मैचों में 14 फिफ्टी जमा चुके हैं।

रोहित शर्मा- टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। कोहली (1146) के बाद भारत के सेकंड टॉप स्कोरर हैं। रोहित ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 13 रन बनाए थे। टी-20 इंटरनेशनल में रोहित का स्कोर 4039 रन है।

जसप्रीत बुमराह : इस वर्ल्ड कप में 5 विकेट निकाल चुके हैं। पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

अर्शदीप सिंह- इस वर्ल्ड कप में 3 विकेट ले चुके हैं। पिछले मैच में उन्हें एक विकेट मिला था। लेकिन अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 20वां ओवर फेंका था। इस ओवर में पाकिस्तान को 18 रन चाहिए थे और अर्शदीप ने 11 रन ही दिए थे। भारत को जीत दिलाई थी।

वर्ल्ड कप में अमेरिका के हीरोज

1. एरोन जोन्स की धमाकेदार पारी

टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया। अमेरिका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 194 रन बनाए। नवनीत धालीवाल ने 61 रन बनाए। चेज कर रही अमेरिका की शुरुआत खराब रही।

टीम ने स्टीवन टेलर के रूप में पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गंवाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए एरोन जोन्स ने मैच पलट दिया। उन्होंने 40 बॉल पर 94 रन बनाए। पारी में 10 चौके और 4 सिक्स लगाए और अमेरिका ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।

2. सौरभ का सुपर ओवर

6 जून को अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच ऐतिहासिक बन गया। टॉस जीतकर अमेरिका ने बॉलिंग चुनी। पकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 159 रन बनाए। चेज करने उतरी अमेरिका की टीम के कप्तान मोनांक पटेल ने फिफ्टी लगाई। 20 वें ओवर में मैच को टाई हो गया। मैच सुपर ओवर में गया।

अमेरिका ने सुपर ओवर में 18 रन बनाए। कप्तान मोनांक पटेल ने 18 रन को बचाने के लिए सौरभ को बॉलिंग दी। सौरभ ने सुपर ओवर में मात्र 13 रन दिए और अमेरिका ने इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हरा दिया। सौरभ मैच के सुपर हीरो बन गए।

मुंबई में जन्मे और भारत के लिए अंडर-19 और रणजी खेल चुके सौरभ ने टी-20 इंटरनेशनल में 11 विकेट लिए हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूयकुमार, ऋषभ पंत/संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा/शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

अमेरिका- मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स, एंड्रीस गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, नितीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्राल्वाकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…