WTO में चीन की चाल को भारत ने साउथ अफ्रीका के साथ मिलकर दे दी मात
Updated on
29-02-2024 01:31 PM
नई दिल्ली: विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारने ने चीन की चाल को साउथ अफ्रीका के साथ मिलकर मात दे दी है। दरअसल विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने चीन के नेतृत्व वाले एक अहम प्रस्ताव को रोक लिया है। चीन ने इन्वेस्टमेंट फेसिलेटेशन फॉर डेवलपमेंट (IFD) के नाम से एक समझौता प्रस्ताव तैयार किया था, जिसमें दुनिया के 123 देश शामिल हैं। लेकिन अब यह संभावना कम है कि इसे सम्मेलन के अंतिम दस्तावेज में शामिल किया जाएगा। भारत ने चीन के फेसिलेटेशन फॉर डेवलपमेंट समझौता प्रस्ताव पर चिंताएं जताई थीं। यह पहली बार नहीं है जब भारत ने आईएफडी के विरोध में आवाज उठाई है। इससे पहले भारत ने दिसंबर 2023 में भी विश्व व्यापार संगठन की बैठक में इस प्रस्ताव को रोक दिया था। भारत का लगातार रुख समझौते के संभावित प्रभाव को लेकर उसकी चिंताओं को उजागर करता है।
इस वजह से भारत कर रहा विरोध
भारत चीन के प्रस्ताव पर लगातार विरोध जताता रहा है। भारत ने आईएफडी के बारे में कई चिंताएं जताई हैं। भारत का तर्क है कि इन्वेस्टमेंट फेसिलेटेशन फॉर डेवलपमेंट व्यापार संगठन के दायरे से बाहर है। यह सीधे तौर पर व्यापार से जुड़ा मुद्दा नहीं है। दूसरा, भारत ने बताया कि आईएफडी औपचारिक समझौते के मानदंडों को पूरा नहीं करता। इसे सभी WTO सदस्यों का सर्वसम्मति से समर्थन नहीं मिला है, इस प्रकार अनिवार्य सर्वसम्मति की कमी है।
लगातार कोशिश कर रहा चीन
आईएफडी को पहली बार साल 2017 में प्रस्तावित किया गया था। इसका उद्देश्य निवेश प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना और सीमा पार निवेश को सुविधाजनक बनाना है। हालांकि, यह उन देशों के पक्ष में होने की आलोचनाओं को आकर्षित करता है जो भारी मात्रा में चीनी निवेश वाले देशों पर निर्भर हैं। अब भारत और दक्षिण अफ्रीका की आपत्ति के साथ, आईएफडी को डब्ल्यूटीओ द्वारा अपने वर्तमान स्वरूप में अपनाए जाने की संभावना नहीं है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…