
जानकारी के मुताबिक आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी साध्वी रंजना दीदी नर्मदापुरम रोड से गुजर रही थी। तभी एक कार चालक ने उनकी कर को ओवरटेक किया और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। जब साध्वी रंजना ने इसका विरोध किया तो आरोपी कार चालक ने उनके साथ जमकर अभद्रता की और झूम झटकी तक कर दी। इसके बाद साध्वी रंजना थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के तमाम कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्र हो गए और प्रदर्शन किया। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।