IND vs ESP हॉकी मैच एनालिसिस:श्रीजेश बने दीवार, कप्तान हरमनप्रीत ने दागे दोनों गोल

Updated on 09-08-2024 03:36 PM

भारत ने पेरिस ओलिंपिक में हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया। गुरुवार को स्पेनिश टीम ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला गोल दागा और 1-0 की बढ़त बनाई।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। फिर 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। ब्रॉन्ज मेडल मैच में मिली जीत के असल हीरो अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और फर्स्ट रशर अमित रोहिदास रहे।

1. पीआर श्रीजेश की गोलकीपिंग
अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहे पीआर श्रीजेश पूरे मुकाबले के दौरान गोल-पोस्ट के सामने दीवार बनकर खड़े रहे। उन्होंने सिर्फ एक गोल खाया, वो भी पेनल्टी स्ट्रोक पर। आखिरी 5 मिनट में स्पेन को 5 पेनल्टी मिले, लेकिन स्पेनिश ड्रैग फ्लिकर गोल नहीं कर सके।

2. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत, 2 गोल किए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 30वें मिनट में दो गोल किए। दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए। हरमन ने पेरिस ओलिंपिक में 10 गोल दागे हैं।\

3. अमित रोहिदास का फर्स्ट रश
दुनिया के नंबर-3 फर्स्ट रशर अमित रोहिदास का योगदान भी अहम रहा। मैच में स्पेन को 9 पेनल्टी कॉर्नर मिले और रोहिदास ने गोल होने से बचाया। पेनल्टी कॉर्नर को रोकने में फर्स्ट रशर की भूमिका सबसे अहम होती है, क्योंकि विपक्षी टीम के ड्रैग फ्लिकर के शॉट को रोकने की जिम्मेदारी उसी की होती है।

4. भारत का डिफेंस, विपक्षी हमलों को नाकाम किया
पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम का डिफेंस कमाल का रहा। एक-दो मौकों को छोड़ दें तो भारतीय डिफेंस ने अपना रोल बखूबी निभाया। स्पेन की टीम 23 मौकों पर भारतीय डी में प्रवेश करने में कामयाब रही। यहां भारतीय डिफेंडर्स ने विपक्षी हमलों को नाकाम किया।

5. आखिरी 27 मिनट में बाजी मार गया भारत
मैच का तीसरा क्वार्टर भारत के नाम रहा। इसमें भारतीय टीम न केवल बढ़त का गोल दागा, बल्कि स्पेनिश टीम पर दबाव भी बनाया। भारतीय टीम ने 33वें मिनट में गोलकरके 2-1 की बढ़त बनाई। उसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने स्पेनिश टीम को बराबरी करने का मौका नहीं दिया।

मैच के आखिरी 5 मिनट में स्पेनिश टीम ने अच्छे मूव बनाए और पेनल्टी हासिल की, लेकिन गोल नहीं कर सके। पूरे मैच में भारत की बॉल पोजिशन 49 फीसदी रही, जबकि स्पेन की बॉल पोजिशन 51 रही।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…