सुशांत सिंह राजपूत की याद में पिता बनवाएंगे फिल्‍म इंस्‍टीट्यूट, अब पटना में लगेगी एक्‍ट‍िंग क्‍लास

Updated on 23-01-2026 12:44 PM
'छिछोरे' एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 साल बीत गए हैं और उनकी याद आज भी उनके चाहने वालों के जहन में जिंदा है। 21 जनवरी को उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर एक ऐलान किया गया है। बताया गया है कि एक संस्थान बनाया जाएगा, जिसका नाम ‘सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल क्लब एंड फिल्म डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट’ होगा।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने इसकी पहल की है। इंस्टीट्यूट का मकसद कला, संस्कृति और फिल्म में दिलचस्पी रखने वाले नौजवानों को ट्रेन्ड करना है। इसके फाउंडिंग मेम्बर्स में कृष्णा कुमार सिंह (पिता), प्रमोद कुमार सिंह, प्रो. बीएन सिंह, अरुण सिंह, डॉ. सुनील चंद चुनी, शैलेंद्र कुमार सिंह, चंद्र शेखर सिंह और राजेश्वरी सिंह शामिल हैं।

सुशांत की याद में पिता ने खोला इंस्टीट्यूट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर के पिता ने कहा है कि ये इंस्टीट्यूट उनके बेटे की क्रिएटिव सोच और उसके सपनों से इंस्पायर्ड है। ये प्लेटफॉर्म नए बच्चों को एक्टिंग, डायरेक्शन, राइटिंग और टेक्निकल एजुकेशन की फील्ड में आगे बढ़ने का मौका देगा। इसका ऑफिस बिहार के पटना में कंकड़बाग हाउसिंग कॉलोनी में स्थित है। यहीं पर वर्कशॉप्स और ट्रेनिंग इवेंट्स होंगे।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को उनके मुंबई स्थित आवास पर हुआ था। इस खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। उनकी मौत से जुड़े ड्रग्स केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को 27 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। और बाद में उनको कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई थी। लेकिन एक्टर की मौत के केस में अभी भी कोई अंतिम रिपोर्ट नहीं आई है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…