बेंगलुरु में B.Tech स्टूडेंट ने चाची का किया मर्डर पेट्रोल डालकर जलाया शव

Updated on 29-02-2024 12:29 PM

बेंगलुरु पुलिस ने 20 साल के एक बीटेक स्टूडेंट को अपनी चाची की हत्या के आरोप में विजयवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 50 हजार रुपए के लिए महिला की हत्या की थी। उसके गहने ले लिए और पेट्रोल डालकर शव जला दिया। मामला 12 फरवरी का है। आरोपी बुधवार (28 फरवरी) को गिरफ्तार हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम जसवंत रेड्डी है। वह कंप्यूटर साइंस में बीटेक थर्ड ईयर का स्टूडेंट है। चाची की हत्या के बाद आरोपी स्टूडेंट गोवा गया था। उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। वहां से लौटकर उसने क्लास जॉइन की।

मृतक महिला की पहचान 37 साल की सुकन्या के रूप में की गई। वह इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के पास डोड्डाथोगुरु में रहती थी और एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में हाउसकीपिंग स्टाफ थी। सुकन्या के पति डी नरसिम्हा रेड्डी ने 13 फरवरी को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

चाची से गहने लूटने के इरादे से गया था स्टूडेंट
बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, जसवंत का पिछले साल अक्टूबर में एक एक्सीडेंट हुआ था। उसने वाहन मालिक से केस दर्ज न कराने के बदले 50 हजार रुपए जुर्माना देने का वादा किया था। जसवंत अपनी चाची सुकन्या से 50 हजार मांग रहा था।

वह 12 फरवरी को सुकन्या से मिलने और उसके सोने के गहने लूटने के लिए किराए की कार से बेंगलुरु आया था। सुकन्या काम पर थी। जसवंत ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी कार में बिठा लिया। फिर उसने एक सुनसान जगह पर कार रोकी और अपना कर्ज चुकाने के लिए सुकन्या से पैसे मांगे।

सुकन्या ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद जसवंत ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने सुकन्या के गले से 25 ग्राम की सोने की चेन निकाल ली और उसके शव को एस बिंगीपुरा गांव में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।

चेन बेचकर कर्ज चुकाया, गोवा में दोस्तों संग पार्टी की
इसके बाद जसवंत होसुर गया, जहां उसने 5 लीटर पेट्रोल खरीदा और वापस आकर सुकन्या के शव को जला दिया। सुकन्या का शव पूरा जलने तक वह वहीं खड़ा रहा। फिर वह सुकन्या का फोन लेकर केआर पुरम गया और उसे जंगल में फेंक दिया।

इसके बाद वह हैदराबाद गया और 95 हजार रुपए में चेन बेच दी। इस पैसे से उसने अपना 50 हजार रुपए का कर्ज चुकाया। बाकी के पैसों से वह गोवा गया और अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। वहां से लौटने के बाद उसने अपने कॉलेज में क्लासेज अटेंड कीं।

कॉल रिकॉर्ड से आरोपी के पास पहुंची पुलिस
बेंगलुरु पुलिस ने सुकन्या के कॉल डिटेल के रिकॉर्ड निकलवाए। इसमें पता चला कि जसवंत ने हाल ही में उसे कई बार कॉल किया था। पुलिस ने मंगलवार (27 फरवरी) को जसवंत को पूछताछ के लिए बेंगलुरु बुलाया।

जसवंत ने दावा किया सुकन्या से उसकी बात कुछ महीने पहले हुई थी। पुलिस ने जब उसे कॉल रिकॉर्ड और टावर लोकेशन की जानकारी दी, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने घटनास्थाल से कुछ कंकाल और जला हुआ मांस बरामद किया है। पुलिस को शक है कि जब जसवंत ने सुकन्या को आग लगाई तब वह बेहोश थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
अहमदाबाद, देश में ‘जैव आतंकी हमले’ यानी बायो टेररिज्म का खतरा बढ़ता जा रहा है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस से जुड़े बायो-टेरर प्लॉट में डॉक्टर समेत 3 लोगों के…
 07 May 2026
नई दिल्ली, ऑपरेशन सिंदूर, रूस-यूक्रेन और अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के बाद भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का फैसला किया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’…
 07 May 2026
भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून, उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई।…
 07 May 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर…
 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…