रेत-मुरूम का अवैध परिवहन, ट्रैक्टर और हाईवा जब्त...
Updated on
05-06-2024 04:59 PM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में खनिजों का अवैध रूप से उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को जांच के दौरान खनिज अमले ने रेत और मुरूम खनिज का अवैध रूप से परिवहन करने पर एक ट्रैक्टर और एक हाईवा जब्त किया है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि गौरेला ब्लाक के खोंगसरा क्षेत्र में अरपा नदी से अवैध रूप से रेत परिवहन करने पर वाहन (ट्रैक्टर-ट्राली) नंबर सीजी-15-डीसी-4454 वाहन चालक बलसिंह बैगा, वाहन मालिक आशिफ अंसारी और ग्राम सारबहरा तहसील पेण्ड्रारोड से मुरूम का अवैध परिवहन करने पर वाहन (हाईवा) नंबर सीजी-16-ए-1356 वाहन चालक राजू सिंह, वाहन मालिक अजय सिंह के विरूद्ध खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। दोनो वाहनों को पुलिस थाना गौरेला की सुरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा मार्ग में इंदौर बॉडीबिल्डर्स के पास किए जा रहे प्लॉटिंग कार्य में अवैध रूप से किए जा रहे मुरूम के उपयोग के संबंध में अर्थदण्ड की राशि जमा करने के लिए नोटिस तामिल किया गया है।
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…