बिश्रामपुर में मजदूरों से जाब कार्ड के नाम पर अवैध वसूली

Updated on 10-05-2024 04:39 PM

बिश्रामपुर।  सूरजपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजनगर में रोजगार सहायक द्वारा मजदूरों से जाब कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली कर धोखाधड़ी करने की शिकायत मजदूरों ने कलेक्टर से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की अगुवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। बिश्रामपुर में मजदूरों से जाब कार्ड के नाम पर अवैध वसूलीबिश्रामपुर में मजदूरों से जाब कार्ड के नाम पर अवैध वसूली ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत कुंजनगर के रोजगार सहायक द्वारा मजदूदों से जाब कार्ड बनवाने के नाम पर एक हजार रुपये, आठ सौ रुपये, सात सौ रुपये, अवैध रूप से लेकर जाब कार्ड आज दिनांक तक बनाकर नहीं दिया गया है जबकि जाब कार्ड संबंधित विभाग द्वारा समस्त मजदूरों को मुफ्त में बनाकर दिया जाता है। जाब कार्ड के बारे में पूछताछ करने पर रोजगार सहायक द्वारा मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। उक्त पंचायत के अन्तर्गत रजवारीपारा वार्ड क्रमांक छह में तालाब गहरीकरण का कार्य रोजगार गारंटी के तहत् कार्य कराया जा रहा है। उक्त योजना के तहत् पूर्व में बिना जाब कार्ड के मजदूरों से कार्य की गई मजदूरी का न तो आज दिनांक तक भुगतान किया गया है और न ही जाब कार्ड वितरण किया गया है। बावजूद इसके रोजगार सहायक के द्वारा दूसरे पंचायत के मजदुरों को लाकर इस पंचायत के मजदूरों को हटा कर कार्य करवाया जा रहा है जो नियम विरूद्ध हैं। उक्त मामले को लेकर मजदूर जब पंचायत सचिव से मिलकर उन्हें हाजिरी रजिस्टर दिखाया। अब मांगने पर सचिव द्वारा कहा गया कि मेरे पास कोई रजिस्टर नहीं है। इस मामले को लेकर मजदूरों ने कलेक्टर से उचित कार्रवाई की मांग की है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…