हिन्दू नववर्ष का आयोजन देखना है तो कोरबा जरूर आएं : ज्योत्सना महंत

Updated on 10-04-2024 05:27 PM

कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शहर में निकाली गई दिव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। सांसद कोरबा शहर सुनालिया चौक के आकर्षण से मोहित हो उठी। रामभक्तों का स्वागत करने सुनालिया चौक से पुराने बस स्टैण्ड तक पैदल चलकर भक्तों का उत्साह बढ़ाया। सांसद ने पुराने बस स्टैण्ड में 2 घंटे से भी अधिक समय तक खड़े रह कर हिन्दू क्रांति सेना द्वारा निकाली गई दिव्य झांकियों में जीवंत स्वरूपों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और जय सियाराम का जयघोष किया।

सांसद ने कहा कि चैत्र नवरात्रि व हिन्दू नववर्ष पर निकाली गई दिव्य झांकी व शोभायात्रा को देखना है तो लोगों को कोरबा के आयोजन में जरूर शामिल होना चाहिए। इससे पहले भी निकाली गई यात्रा में सांसद शामिल हो चुकी हैं। आयोजकों व उनकी टीम के द्वारा अनुशासित और बेहतर प्रबंधन के साथ निकाली गई दिव्य झांकियों व शोभायात्रा के साथ-साथ हजारों युवक-युवतियों व आमजनों की भागीदारी  निभाई जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सांसद ने इस अवसर पर पुराना बस स्टैण्ड, डीडी मार्केट, एसएस प्लाजा, पॉम मॉल के पास, घंटाघर, राम जानकी मंदिर, कोसाबाड़ी, निहारिका में रामभक्तों के लिए शीतल जल व अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया। सांसद ज्योत्सना महंत ने आयोजन का वीडियो अपने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन का आयोजन देखना हो तो कोरबा जरूर आएं। सांसद के साथ वरिष्ठ नेत्री कुसुम द्विवेदी, गीता महंत, गीता गभेल, माधुरी ध्रुव, शमशाद खान, मीना अग्रवाल, नफीसा, राजमति यादव, शालू पनरिया, शालिनी गभेल, हरा बाई, पिंकी महंत, संतोषी यादव, गीतांजलि यादव, झंग बाई, राम बाई राठौर, रूकमणी कर्ष, सविता सूर्यवंशी, सुलोचना सोना, कुमारी पाण्डेय, शशिकला राठौर, सुशीला राठौर, सुमित्रा राठौर, सीमा राठौर, रीता वर्मा, पूजा महंत, छतबाई चौहान, अन्नपूर्णा सोनी, इंदिरा नवरंग, शशि किरण, गौरी चौहान, सीमा उपाध्याय सहित पुत्र सूरज महंत व पुत्री डॉ. सुप्रिया महंत भी उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…